मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को दहलाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी है। मुंबई नगर निगम मुख्यालय सहित महानगर के प्रमुख स्थलों में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। पिछले दो दिनों से एक ही ई-मेल से यह धमकी दी जा रही है। इस संबंध में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम दक्षिण मुंबई में स्थित मुंबई नगर निगम के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल संदेश भेजा गया। इसके बाद पुलिस…
Author: SUNIL SINGH
रांची। झारखंड में जाति सर्वेक्षण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को शामिल करने का फैसला किया है। इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव झारखंड कैबिनेट को भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के सदस्य सदियों से वंचित, शोषित और हाशिये पर रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार आनुपातिक समानता में तेजी लाने के उद्देश्य से जाति सर्वेक्षण करायेगी. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव करते…
रांची। झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एनआइए ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। एनआइए रांची ब्रांच के अफसरों ने छह घंटे तक अमन साहू के बुढ़मू स्थित पैतृक घर के साथ बुकरू और हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी खत्म होने के बाद एनआइए की टीम ने अमन के घर से फॉर्च्यूनर वाहन, सीसीटीवी का डीवीआर, बैंक खातों से संबंधित कागजात सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त करके अपने साथ ले गयी। टेरर फंडिंग मामले में यह छापेमारी एनआइए के द्वारा की गयी।…
रांची । मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मंगलवार झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य बेमिसाल है। हम सभी झारखंड वासियों का यह सौभाग्य है कि यहां विभिन्न समुदायों के कई अहम धार्मिक स्थल तथा अलग-अलग कला-संस्कृति का एक अनोखा मिश्रण पाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासी धर्मावलंबियों की आस्था और विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु और मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन…
रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से 22 जून से 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा 24 जून तक दो पालियों में होगी। आयोग ने लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाये हैं। कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 22 जून को प्रथम पाली में प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र, 23 जून को प्रथम पाली में तृतीय पत्र व द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र, 24 जून को प्रथम पाली में पांचवें पत्र तथा द्वितीय पाली में छठे पत्र…
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगलवार को झारखंड बीजेपी में जारी अंतर्कलह पर जमकर तंज किया। रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के झारखंड दौरे को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उन पर अब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में बीजेपी नेताओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। जहां भी उनकी समीक्षा बैठक होती है वहां विधि-व्यवस्था का संकट पैदा हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में दुमका और देवघर में जो…
राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चूंकि राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों लोस सीटों से चुनाव जीते हैं. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. वहीं राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ने का मन बनाया है. खरगे ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट से अब कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी. इस बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से 3 लाख 90 हजार वोट और वायनाड से 3 लाख 64 हजार मतों से जीत दर्ज की…
लखनऊ । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव ने उन्हें दोबारा से गृह मंत्री बनने पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। केन्द्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेश में चल रहे सरकारी कामकाज की स्थिति से अवगत कराया। करीब 20 मिनट तक केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर यूपी के मुख्य सचिव से बातचीत का दौर चला। इस शिष्टाचार भेंट को कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री वाराणसी से पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी करेंगे। 17वीं किस्त से 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध ब्योरे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में आज शाम 4ः15 बजे पीएम किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6ः15 बजे काशी…
धनबाद जिले के ग्यारकुण्ड प्रखंड क्षेत्र में कागजों पर ही नाली का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। हालांकि पंचमोहली पंचायत के एक व्यक्ति द्वारा आरटीआई के माध्यम से राज्य सरकार से जो जानकारी मिली वह हैरान करने वाली है। दरअसल, आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के ग्यारकुण्ड अंतर्गत पंचमोहली पंचायत के वार्ड संख्या दो में 500 मीटर लंबे नाली का निर्माण के नाम पर दो लाख 77 हजार 942 रुपये हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि वास्तव में ऐसी किसी नाली का निमार्ण कभी हुआ ही नहीं। तथाकथिक नाली के निर्माण के…
धनबाद/महुदा। भागाबांध ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार को रविवार की शाम को सिटी एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। बताते चलें कि भागाबांध ओपी क्षेत्र के बरारी कोक प्लांट शिव मंदिर के नजदीक छापामारी कर एक ट्रक को जब्त किया गया था, जिसमें अवैध कोयला लदा था। उसे भागाबांध ओपी को सौंप दिया गया था। लेकिन सोमवार की सुबह में ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी, जिसके बाद घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिलते ही कार्रवाई की…