Author: SUNIL SINGH

जमशेदपुर से झामुमो के प्रत्याशी और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने जमशेदपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री मोहंती ने कहा है कि उन्होंने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के तमाम बूथों के मैनेजमेंट की जवाबदेही आनंद बिहारी दुबे को दी थी. उनको प्रति बूथ छह हजार रुपये खर्च करने थे। इस हिसाब से एक विधानसभा सीट के लिए कुल 25 लाख रुपये दिये थे. पर उन्होंने प्रति बूथ छह हजार में से दो हजार रुपये निकाल लिये और केवल चार हजार रुपये ही बांटे. एक राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष की ऐसी ओछी हरकत पूरे संगठन…

Read More

सुरक्षा कर्मियो ने युवकों की पिटाई की, हंगामा फिर हुआ समारोह छोड़कर निकले सांसद और विधायक धनबाद के मैथन मोड़ में आयोजित धनबाद से नवनिर्वाचित सांसद ढुलू महतो का स्वागत समारोह उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें काले कपड़े दिखाए। सांसद के साथ आए उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने काले कपड़े दिखाने वाले युवकों की पिटाई कर खदेड़ दिया। बाद में काला कपड़ा दिखानेवाले युवक अपने कुछ समर्थकों के साथ वापस लौटे और दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए सांसद और निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता समारोह को बीच में ही रोककर…

Read More

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है और दो घायल हैं। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से ऊफॠ…

Read More

बेंगलुरु । प्रथम चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-1’ के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 71 वर्षीय हेगड़े ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। हेगड़े तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संबद्ध रहे। उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी के कई ऐतिहासिक मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनमें से सबसे उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान -1 था। यह भारत का पहला चंद्र मिशन था। इस मिशन ने चंद्रमा पर…

Read More

-उपायुक्त ने परिजनों को सौंपा पांच लाख का चेक रांची। कुवैत अग्निकांड में मृत मोहम्मद अली हुसैन का शव शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। शोक संतप्त परिजनों के साथ उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है। कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों को 05 लाख की अनुदान राशि का चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना अंतर्गत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मृतक…

Read More

दुमका । झारखंड के दुमका में पश्चिम बंगाल की किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म रूह कंपा देने वाला है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान जो युवक किशोरी की मदद करने आए थे, वे भी वहशी बन गये और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। किशोरी के एक करीबी रिश्तेदार की 11 जून को दुमका में शादी थी। वह इसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से आई थी। यहां उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। रात करीब 11 बजे किशोरी अपने नये दोस्त के साथ बात कर रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने दोनों को पहले फटकार लगाई और फिर…

Read More

RSS के इंद्रेश बोले-अहंकार ने भाजपा को 241 पर रोका:राम सबके साथ न्याय करते हैं, जिस पार्टी ने घमंड किया तो उसे पूरी ताकत नहीं दी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कहा- राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी। इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कानोता में…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को शामिल होने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर कल (15 जून) को सुनवाई होगी। वेकेशन जज मुकेश कुमार ने केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर 19 जून को सुनवाई करने का आदेश दिया। आज केजरीवाल की ओर वकील एन हरिहरन पेश हुए। याचिका में कहा गया है कि जब…

Read More

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने बदरीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इन दोनों सीटों पर 2022 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा पर्यवेक्षकों ने रायसुमारी के बाद गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे। इसके बाद समिति ने देररात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में माता रतनगढ़ के भक्तों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ है। राज्य के दतिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर अनियंत्रित होकर पलटते हुए नीचे गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। यह हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। ट्रैक्टर की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ । घटना तड़के चार से पांच बजे के बीच की…

Read More

श्री बंशीधर नगर( गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर में बीती रात बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है।एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी लोग काम की तलाश में जामनगर जाने के लिए टेंपू से श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए जा रहे थे घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार सिलिया टोंगर ग्राम से लगभग 10 से 12 लोग काम की तलाश में जामनगर जाने हेतु शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने के…

Read More