रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा सह प्रभारी बनाये गये हैं। प्रदेश भाजपा ने इनका स्वागत और अभिनंदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों नेता अनुभवी, परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं। श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह और हेमंत विश्व सरमा ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों, कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को…
Author: SUNIL SINGH
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कांग्रेस झामुमो सहित इंडी एलायंस पर हमला बोला. श्री मरांडी पलामू दौरे के क्रम में मेदनीनगर में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। चुनाव आयोग से इंडी एलायंस के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी समीर मोहंती के पत्र जिसमें बूों पर पैसे बांटने वाले पैसे में हेराफेरी लूट, भ्रष्टाचार की चर्चा है, की फॉरेंसिक जांच कराकर सत्यता उजागर करने का आग्रह भी किया। कहा कि समीर मोहंती ने झामुमो कांग्रेस के नेतृत्व को पत्र लिखकर यह शिकायत की है कि उनके द्वारा बूथ खर्च केलिए प्रति बूथ दिए गए 6 हजार…
रांची। भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रांची के चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में भारत सरकार में नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण साहू ने किया। अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जी तोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में…
रांची। नयी दिशा के तत्वावधान मे महाराजा अग्रसेन भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह मे मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पधारने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का अभिनंदन किया गया। सभागार मे संजय सेठ के आगमन पर पुष्पों की वर्षा की गयी। मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने आरती की थाली सजाकर पूरे पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर अभिनंदन के गीत गाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। संयोजक मुकेश काबरा ने कहा कि सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट…
नई दिल्ली । देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक्स हैंडल पर लिखा है,”ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे।” प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह छह बजे नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भारतीय जनता…
रांची । मादक द्रव्यों एवं नशीले पदार्थो के सेवन को रोकने के लिए, साथ ही छात्रों में इसके बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 18 जून से 25 जून तक राज्य के सभी कोटि के सरकारी-गैर सरकारी सहायता प्राप्त-गैर सहायता प्राप्त-अल्पसंख्यक-निजी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूली बच्चों को प्रतिदिन मादक द्रव्यों, नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के विरुद्ध जागरूक किया…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हई है। मारे गए नक्सलियों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो नक्सलियों को जीवित पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इनमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ से एचईसी मजदूर संघ (भारतीय मजदूर संघ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी. महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने एचईसी के गंभीर विषयों से अवगत कराते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में आपसे पूरी उमीद एवं भरोसा है कि एक अच्छी पहल कर फिर से एचईसी के पुराने गौरव को हासिल कराने में सफल होंगे, मौके पर रमा शंकर प्रसाद, सुनील कुमार पांडे, विकास तिवारी, रविकांत, सरोज कुमार, बालमकुंद शर्मा, मनोज कुमार, संजय कुमार, लक्ष्मण कुमार, संतोष सिंह, सुनिल कुमार तांती, सोमनाथ, उदय शंकर, अजय…
रांची। झारखंड कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत) अमित खरे और हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बेच के आईएएस अधिकारी(सेवानिवृत) तरुण कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार बनाए गए हैं।
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी है। ये नियुक्ति आद्रा डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों में अवस्थित अस्पतालों के लिये है। साक्षात्कार के माध्यम से 11 चिकित्सकों की भर्ती की जाए, दक्षिण पूर्व रेलवे की मानें तो इसके लिये साक्षात्कार 18 जून को किया जायेगा। आवेदन के लिये पहले की अभ्यर्थियों को समय दिया गया था. जिसकी तिथि पूरी हो गयी है, ऐसे में अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर साक्षात्कार लिया जायेगा. इसमें पांच अनारक्षित, दो अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति तथा तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। साक्षात्कार 18 जून को आद्रा में होगा।…
रांची। आलमगीर आलम, संजीव लाल, वीरेंद्र राम समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ी टेंडर घोटाला मामले में मंत्री आलमगीर आलम समेत 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए 29 जून को होगी। मंत्री आलमगीर आलम, उनके ओएसडी संजीव लाल एवं सहायक जहांगीर आलम, निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम समेत स पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से पीएमएलए की विशेष कोर्ट में शनिवार को हुई। दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी की पहली कार्रवाई 21 फरवरी 2023 को की थी. इस समय ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन चीफ इंजी कई ठिकाने पर इडी ने छापेमारी…