Author: SUNIL SINGH

रामगढ़ । लोकसभा चुनाव की मतगणना हजारीबाग में शुरू हो गई है। बाजार समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। तीन लेयर सिक्योरिटी के बीच पदाधिकारियों ने सबसे पहले बैलट पेपर की मतगणना शुरू की है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि अलग-अलग विधानसभा में बूथ के आधार पर राउंड का निर्धारण किया गया है। सबसे अधिक मांडू विधानसभा में बूथ हैं। इसलिए वहां 25 राउंड में मतगणना पूरी होगी। बरही में 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसके अलावा हजारीबाग, बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा…

Read More

रांची । रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए मतों की गिनती पंडरा स्थित मतगणना केन्द्र में मंगलवार को शुरू हो गयी है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरु हो गयी है।

Read More

रांची। IAS मनीष रंजन इडी दफ्तर पहुंच गए गए है। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में इडी उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले 28 मई को  मनीष रंजन से पूछताछ हो चुकी है। जिसके बाद आज दूसरी बार इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। टेंडर कमीशन घोटाले की जांच के दौरान मंत्री आलमगीर आलम के पीएस रहे संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के फ्लैट से इडी को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। उसमें कमीशन की राशि किन-किन लोगों को जाती थी, इसका पूरा विवरण मौजूद है। इन्हीं डॉक्यूमेंट से इडी को मनीष रंजन का…

Read More

पाकुड़ के हिरणपुर में शनिवार की शाम एक युवती से सात युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद रात लगभग दो बजे पीड़िता के मुंह पर पट्टी और हाथ-पांव बांधकर रघुनाथपुर डैम के पास छोड़कर फरार हो गए। यह घटना तब घटी, जब युवती अपने प्रेमी के साथ पलनिया गांव के निकट काजू बगान घूमने पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापामारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के एक युवक से उसका चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक…

Read More

मेरठ । लोकसभा चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों की मतगणना मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में होगी। जबकि एक सीट की मतगणना हापुड़ जनपद में होगी। मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल, सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा और बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी के बीच चुनावी मुकाबला है। मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में स्ट्रांग रूम बनाकर ईवीएम को रखवाया गया। ईवीएम की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए…

Read More

पलामू। जिले के पांकी प्रखंड के सोरठ गांव के सिंचाई कुएं में डूबकर करीब 35 से 40 बंदरों की मौत हो गई। हालांकि इसके स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आये हैं। संभावना जताई जा रही है कि सारे बंदर कुएं में प्यास बुझाने के लिए उतरे होंगे और फिर बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में उनकी डूबने से मौत हो गई। पानी के भी विषैला होने की संभावना लगती है। बंदरों की डेड बॉडी देखने से लगती है कि घटना तीन चार दिन पहले की होगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।…

Read More

पुलवामा । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, खास सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह निहामा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि दो-तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

Read More

कोडरमा । जिले में हुए दो सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की स्थिति गम्भीर है। सोमवार की सुबह डोमचांच थाना क्षेत्र के कोठियाराबर में बोलेरो और सवारी गाड़ी की जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ी में सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों में चंचला देवी (35), बबीता देवी (25), चतुर्भुज स्वर्णकार (72), चिंता देवी (50), मिथिलेश कुमार सोनी (24), रूपाली कुमारी (2), गणेश सिंह (32), फूलदेव कुमार सोनी (23), साबो देवी (30 ), रामदेव सिंह (40), किरण देवी (25), मुन्नी देवी (42), गीता देवी (30) के रूप में हुई है। इनमें चार की स्थिति गम्भीर…

Read More

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) को रुझानों में फिर बहुमत मिल गया है। उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा यहां 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। SKM का लोकसभा चुनावों में NDA के साथ गठबंधन है, लेकिन विधानसभा चुनाव वह अकेले लड़ा है। अरुणाचल विधानसभा में 60 और सिक्किम में 32 सीटें हैं। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं,…

Read More

पटना । बिहार में पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव पर शनिवार देर शाम (1 जून) को मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंके और गोली चलाई। रामकृपाल यादव इस हमले में बाल-बाल बच गए। उनके साथ कार में सवार उनके एक समर्थक को चोट आई। रामकृपाल यादव ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में बताया कि उन्हें बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर वे लौट रहे थे। इसी दौरान तिनेरी गांव में समर्थकों से मिलने गए। अचानक पिंजड़ी गांव के…

Read More

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो तिहाई बहुमत के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। तीन घंटे की मतगणना के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा की मतगणना में भाजपा 13 सीटें जीत चुकी है जबकि 32 पर वह आगे चल रही है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक की मतगणना में राज्य के अन्य दलों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनईपीई) 06 सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) 03 सीटों पर और नेशनलिस्ट…

Read More