Author: SUNIL SINGH

राजपीपला/अहमदाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा की भव्यता देखी। सभी ने सरदार साहब की एकता, अखंडता और अटूट धैर्य की भावना का प्रत्यक्ष अनुभव किया। सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभुकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक खर्च होने पर कॉरपस फंड द्वारा भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों का…

Read More

रांची। कांग्रेस कोटे के मंत्री और पार्टी विधायकों के बीच संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया है। झारखंड प्रभारी के राजू के निदेर्शों के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंत्रियों और विधायकों के बीच संगठनात्मक जवाबदेही निर्धारित की है। प्रभारी के राजू ने यह आदेश दिया है कि विधायक अपने दायित्व वाले जिले में महीने की पहली तारीख को और दूसरे जिले में 15 तारीख को बैठक आयोजित करेंगे। वे जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कमेटी के माध्यम से कार्यकतार्ओं से मांग पत्र या याचिका प्राप्त करेंगे। साथ ही, शिकायत याचिकाओं का विवरण इकट्ठा करेंगे और…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड जनजाति सलाहकार परिषद का गठन किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। परिषद का अध्यक्ष सीएम हेमंत हेमंत सोरेन हैं और चमरा लिण्डा, मंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को उपाध्यक्ष बनाया गया है। परिषद में अध्यक्ष सहित कुल 19 सदस्य हैं। उल्लेखनीय है इसमें बीजेपी नेता चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी को भी सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। साथ ही परिषद में प्रो० स्टीफन मरांडी, आलोक कुमार सोरेन, लुईस मराण्डी और संजीव…

Read More

रांची। सांसद महुआ माझी के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आॅर्किड अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। दोनों ने मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने आॅर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से महुआ माजी के स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली। मालूम हो कि राज्यसभा सांसद महुआ माजी और उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे, बुधवार के अहले सुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में महुआ माजी…

Read More

संगठन पर्व का उद्देश्य पार्टी की मजबूती और सर्व स्पर्शी विस्तार : सुनील बंसल भविष्य का मजबूत कार्यकर्ता गढ़ने का पर्व है संगठन पर्व : संजय जयसवाल रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद , प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, भानु प्रताप शाही, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीमा शर्मा सहित संगठन पर्व को सफल बनाने में जुटे जिलों के चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करते हुए कहा कि देश के गरीब, किसान, नौजवान और नारी शक्ति विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर प्रदेश में किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ के समय में मंदराचल की इस धरती पर आना बड़ा सौभाग्य है। इस धरती में आस्था, विरासत और विकसित भारत का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के…

Read More

पटना/भागलपुर । प्रधानमंत्री की भागलपुर में आयोजित किसान सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मखाना विकास बोर्ड से मखाना पैदा करने वालों की तकदीर बदलेगी। इससे बिहार के किसानों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री ने छोटे किसानों का दर्द जाना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनाई। आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना का छठवां वर्ष है। यह योजना किसानों के लिए वरदान बन गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसानों के खाते में सीधे पैसे नहीं भेजे हैं। पीएम मोदी की सरकार ने एमएसपी पर फसलों की खरीद…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जैक की मैट्रिक परीक्षा में विज्ञान और हिंदी के पेपर लीक के पीछे विपक्षी दलों की साजिश बताया। मंत्री ने साफ कर दिया है कि सदन के अंदर सत्ता पक्ष विपक्षी दलों को उसी के अंदाज में जवाब देने को तैयार हैं। विधानसभा में प्रवेश करने से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि लोकप्रिय हेमंत सरकार पर इसी तरह के अनर्गल आरोपों की वजह से जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 विधायक…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र प्रारंभ होने से पहले विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प भेंट किया। दूसरी ओर विधानसभा में मुख्यमंत्री सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा माणिक लाल हेंब्रम ने किया।

Read More

रांची। झारखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए इ-केवाइसी कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे राज्य के 61,03,667 परिवारों को अपने राशन कार्ड का इ-केवाइसी कराने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिलेगा। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की इ-केवाइसी को अनिवार्य किया है। इसका मकसद यह है कि वास्तविक लाभुकों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इ-केवाइसी…

Read More