भुरकुंडा। भुरकुंडा रिवर साइड ऑफिसर कॉलोनी निवासी कुलजीत सिंह आइपीएल ड्रीम 11 में 1 करोड़ 33 लाख जीत कर रातरोंरात करोड़पति बन गया। बता दें कि कुलजीत ड्रीम 11 पर टीम बना कर रातोंरात करोड़पति बन गया। उन्हें खुद विश्वास नहीं हो पाया, जिससे खुशी का ठिकाना तक नहीं। कोलकाता नाइट राइडर्स और बेंगलुरु टीम के बीच कुलजीत सिंह ने टीम बना कर ड्रीम इलेवन का प्रथम पुरस्कार जीता है। ड्रीम 11 पर जीत की खबर के बाद परिवार सहित कोयलांचल में खुशी और चर्चा का विषय है। भुरकुंडा साइडिंग प्राइवेट कंपनी में काम करता है और जुबली कॉलेज से…
Author: SUNIL SINGH
भारतीय जनता पाटी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस संबंध में पाटर्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लेटर जारी किया है। इसके मुताबिक, पाटर्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बनायी गयी इस समिति में पार्टी के टॉप लेवल के कुल 27 लोगों को रखा गया है। इसका अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जबकि संयोजक निर्मला सीतारमण को बनाया गया है। सह संयोजक पीयूष गोयल हैं। इसके अलावा अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजीजू सहित अन्य राज्यों के नेताओं को भी शामिल किया गया है।
बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ ईडी की टीम ने आरोप पत्र (प्रॉसीक्यूशन कंप्लॅन) दाखिल किया है। शनिवार को शाम करीब 4:20 बजे ईडी के अधिकारी आरोप पत्र लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे. ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2023 को देर रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था। बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. इस दौरान जेल में बंद बड़गाई…
बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी शनिवार को अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल करेगी। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को देर रात गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को जेल भेजा गया था। वे बीते 59 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर मनी लाउंडिंग मामले में जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है। 30 मार्च को हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 60 दिन पूरी हो रही है। ईडी ने हाल ही में दो-तीन मामलों में 60वें…
जोधपुर । भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नामांकन करने से पहले कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर उन्हें जोधुपर की जनता की सेवा करने का अवसर दिया है। हम सब एक मत और एक राय के साथ इस संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं कि नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है और जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने है। शेखावत ने कहा, आज नामांकन के दिन कार्यकर्ताओं की जबरदस्त उपस्थिति से यह बात स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
– भारतीय नौसेना को अरब सागर में 12 घंटे तक ऑपरेशन के बाद मिली कामयाबी – अपहृत ईरानी जहाज को छुड़ाने के बाद सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने की कार्रवाई शुरू नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद एक बार फिर सोमालियाई समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद अपहृत ईरानी जहाज को छुड़ाने के साथ ही चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना को 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ”अल-कंबर…
रांची। राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करनेवाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 की चुनावी सभा से ज्यादा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 की चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिए की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह…
पाकुड़। पाकुड़ में बीमारी का हवाला देकर चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की अपील करनेवाले 30 सरकारी कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की अनुशंसा उपायुक्त ने कर दी है। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान कार्य के लिए सरकारी कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाना है। जिले के कई सरकारी कर्मचारियों ने बीमारी का हवाला देकर उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी। मेडिकल जांच के बाद इनमें से 30 कर्मियों को अनफिट पाया गया। अब उपायुक्त ने यह दलील देते हुए कि इतनी बीमारी में तो कर्मी दैनिक सरकारी कार्य भी नहीं कर पाते होंगे,…
उत्तरप्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार देर रात को मौत हो गयी। शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल सहित पांच लोगों की टीम ने मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी गयी है। शाम पांच बजे उसकी बॉडी बांदा से गाजीपुर रवाना हो गयी। यहां शनिवार को काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। इसी बीच मुख्तार के बेटे उमर ने बांदा डीएम को पत्र लिखा है। मांग की है कि पिता मुख्तार के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराया जाये।…
रांची। ईसाई समुदाय का रविवार को ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व को लेकर हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते हैं। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह चार बजे से नौ बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना…
धनबाद। ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाये जाने से जिले के व्यवसायी वर्ग में नाराजगी है। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर विधायक ढुल्लू महतो के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गयी है। इसे लेकर मारवाड़ी समाज के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा है। इस पत्र की जानकारी मिलने के बाद ढुल्लू महतो पूरी तरह से तिलमिला उठे। उन्होंने कृष्णा अग्रवाल को फोन किया और पूरे तैस में आकर माफियाओं के इशारे पर ऐसा करने की बात कही। ढुल्लू महतो ने कृष्णा अग्रवाल…