Author: SUNIL SINGH

लखनऊ । लोकसभा चुनाव से पूर्व विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव ने सपा के कई नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने दूसरे दलों से आये सपा व बसपा के कई पूर्व सांसद व विधायकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उप मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद से बसपा के पूर्व सांसद वीर सिंह, इटावा से सपा के पूर्व सांसद…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि 18 अप्रैल को बढ़ाने का आदेश दिया। आज मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। इस मामले में आरोपित और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह भी कोर्ट में पेश हुए। संजय सिंह हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। आज ही मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी…

Read More

बारामूला । जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी के सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश विफल कर दी। सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिया को मार गिराया। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सबुरा नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। यह देख सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक घुसपैठिया मारा गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाकी घुसपैठिया जान बचाकर वापस भाग गए। खबर लिखे जाने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।

Read More

देहरादून । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) पार्टी देशभर के साथ उत्तराखंड में भी भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगी। इस दौरान आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर भाजपा के पांचों उम्मीदवार को जिताने में अपना योगदान देंगे। गुरुवार को इंदिरा नगर में एक निजी बैंक्वेट हॉल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले की मौजूदगी में उत्तराखंड इकाई की बैठक हुई। इस दौरान भाजपा के समर्थन में कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 18 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस की ओर से 27 फरवरी को कहा गया था कि अगर हम चाहते तो छह अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर सकते थे लेकिन इससे ट्रायल में देरी होती। इसका विरोध करते हुए बृजभूषण भूषण शरण…

Read More

नई दिल्ली । भारत जी2जी समझौते के तहत इजराइल भेजे गए भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस संदर्भ में भारत ने इजराइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और भलाई का ख्याल रखने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 18 हजार भारतीय काम कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जी2जी समझौते के तहत पहला दल इजराइल गया है। हमारे लिए उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमने इजराइली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा और भलाई का ख्याल रखने की…

Read More

रायपुर ।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बीती रात मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच न केवल समसामयिक विषयों पर बात हुई, वरन आसन्न लोकसभा चुनाव पर भी मंत्रणा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाल और बस्तर की कलाकृति दे कर उनका सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि प्रभात झा का छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की मीडिया से गहरा नाता रहा है। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रहे एवं बाद में मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। भाजपा…

Read More

रूपाला मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हो सकती है मुलाकात गाधीनगर । राजकोट में भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला से नाराज क्षत्रिय समाज के विरोध खुलकर सामने आ गया है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गुरुवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली रवाना हो गए। पटेल भाजपा के संकल्प पत्र की बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात कर केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला के मामले में चर्चा करेंगे। अभी 4 दिन पहले ही इसी मामले में मुख्यमंत्री पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल दिल्ली होकर आए हैं। दरअसल, गुजरात में क्षत्रिय…

Read More

नई दिल्ली । पूर्वी सोमालिया में ईरानी जहाज एफवी अल कंबर को अपहृत करने वाले सभी नौ समुद्री लुटेरों को पश्चिमी तट पर लाकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया । अरब सागर में यह घटना 29 मार्च को हुई थी, जिसमें भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोकने के साथ ही 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था। बुधवार देररात मुंबई लाए गए इन सोमालियाई लुटेरों के विरुद्ध अब आगे की कार्रवाई समुद्री कानून के तहत की जाएगी। भारतीय नौसेना को 28 मार्च की देरशाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज (एफवी) ”अल-कंबर 786” को अरब सागर में अपहृत किए जाने की…

Read More

ओबीसी मोर्चा 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सामाजिक सम्मेलन करेगा : डॉ अमरदीप यादव ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला रांची। भारतीय जनता पार्टी रांची प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया…

Read More

रांची। कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उनसे पार्टी में बने रहने की अपील की। कहा कि यह समय पार्टी के लिए काफी संघर्ष और संकट का है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता की पार्टी में जरूरत भी है। एक विचारधारा का भी बड़ा महत्व है। तीन दशक से अधिक समय से काम करने वाले नेताओं- कार्यकर्ताओं को अगर कहीं तकलीफ भी पहुंची है, तो भी यह समय पार्टी में बैठकर आपस में विचार विमर्श कर उसका समाधान निकालने की जरूरत है। पार्टी छोड़ना ना तो विकल्प है और ना ही…

Read More