रांची । राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को दिल्ली स्थित झारखंड भवन के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिंह श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हैं। जबकि खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमिताभ कौशल के पास आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार पहले से था। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के सचिव अरवा…
Author: SUNIL SINGH
रांची । झारखंड में अब मैनुअल तरीके से पुलिस की बहाली होगी। इस संबंध में मंगलवार को गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस सेवा के लिए भर्ती पद्धति 2014 के नियम-7 (iii) से (vi) तक में बदलाव किये गए हैं। जो अब झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति (संशोधन) नियमावली 2024 कहलाएगा। इस बदलाव के बाद बिना तकनीक इस्तेमाल किये मैनुअल तरीके से पुलिस की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। सिपाही भर्ती में पारदर्शिता लाने और धांधली रोकने के लिए तकनीक अपनाया गया था। डिजिटल तरीके से किसी भी तरह की गड़बड़ी और…
रांची : करप्शन के खिलाफ मुखर रहने वाले पूर्व मंत्री और विधायक सरयू राय ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरयू राय ने अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट कर लिखा है कि करप्शन एक को राजभवन दूसरे को जेल। सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करप्शन के मामले में जेल भेजे जाने और बीजेपी नेताओं को करप्शन के ही मामले में छूट मिलने या किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़ा किया है। सरयू राय अपने पोस्ट के माध्यम से अपने राजनीतिक विरोधी और बीजेपी…
रांची । इंडिया गठबंधन को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिल सका। इसपर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने का समय नहीं मिलना प्रदेश के लोगों के लिए दुर्भाग्यजनक है। पांडे ने ने कहा कि 4 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक पत्र राष्ट्रपति भवन को भेजा गया था, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं गठबंधन दलों के नेताओं की ओर से राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया था, मगर राष्ट्रपति भवन द्वारा आई सूचना के अनुसार, समय अभाव के कारण राष्ट्रपति…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (मंगलवार) को रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को गुजरात से आॅनलाइन हरी झंडी दिखाई। रांची में समारोहपूर्वक इसका लाइव प्रसारण देखा गया। यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राजधानी से तीसरी नई वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हो रही है। आज से देशभर में 10 नई वंदे भारत शुरू की जा रही हैं। इनमें रांची-बनारस वंदे भारत शामिल है। वंदे भारत से लोग वाराणसी का सफर सिर्फ सात घंटे में पूरा कर सकेंगे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की तारीफ की इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आने वाले…
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी बवंडर सा आ गया है। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। इसका औपचारिक एलान भी हो चुका है। आज विधायक दल की बैठक में इसका एलान हुआ। इसके बाद समूह मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। विधायक दल की बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है। अब बैठक में ही तय होगा कि पार्टी चुनाव में मनोहर लाल के नेतृत्व में ही उतरेगी या कोई नया चेहरा सामने आएगा। सूत्रों की मानें तो सीएम मनोहर लाल इस्तीफा देने के…
संख्या- 1/पी0-106/2022 का०- 1885 / निदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची के पद पर पदस्थापित श्री के० श्रीनिवासन, भा.प्र.से. (झा:2005) (अतिरिक्त प्रभार- स्थानिक आयुक्त, झारखण्ड भवन, नई दिल्ली) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। 2. श्री श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, राँची तथा निदेशक, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। संख्या-1/पी0-106/2022 का०- 1886 / सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित श्री चन्द्रशेखर, भा.प्र.से. (झा:2008) (अतिरिक्त…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस के लिए रवाना हुईं। वो कल (12 मार्च) मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा। इसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रोपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वो मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और अन्य नेताओं से मुलाकात भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू और…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को ड्रोन सौंपे। प्रधानमंत्री मोदी ने दीदियों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी देश हो। कोई भी समाज हो। वो नारीशक्ति की गरिमा बढ़ाते और उनके लिए नए अवसर बनाते हुए ही आगे बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ” दुर्भाग्य से देश में पहले जो सरकारें रहीं, उनके लिए आप सभी महिलाओं का जीवन, आपकी मुश्किलें कभी प्राथमिकता नहीं रही और आपको आपके नसीब पर छोड़ दिया गया था। मेरा अनुभव…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से सोमवार को पोस्ट करते हुए लिखा कि मातृभूमि, मानवता व धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका बलिदान हर हृदय में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के दीप को सदैव प्रज्वलित रखेगा। उनकी राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट कर लिखा कि अद्वितीय योद्धा, धर्मनिष्ठा व…
कोलकाता । सीबीआई ने संदेशखाली केस के मुख्य आरोपित और तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी है। सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखाली में शाहजहां के घर समेत कई जगहों की तलाशी ली। इसके बाद केस में धारा 307 जोड़ी। सीबीआई ने कहा है कि पांच जनवरी को संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई। साक्ष्य जुटाए गए। साक्ष्यों से पता चलता है कि उसने 28 बार कॉल किया। इसके बाद हजारों लोगों ने ईडी अधिकारियों पर हमला किया। उल्लेखनीय है कि…