Author: azad sipahi desk

धनबाद. कुमारधुबी के बाघाकुड़ी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित की पहचान होने के बाद से पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। यहां तीन किमी के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है। झारखंड व बंगाल के सीमावर्ती मैथन, चिरकुंडा व पंचेत के बॉर्डर को सील कर दिया गया है। डीसी अमित कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित के घर को ईपीआई सेंटर के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां से तीन किमी के दायरे को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। वहां के लोगों के घरों से बाहर निकलने में पाबंदी है। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज…

Read More

गुमला. सदर अस्पताल में शनिवार को कोरोना के बीच भयावह तस्वीर नजर आई। यहां प्रसूता वार्ड के बाहर नवजातों के साथ करीब 12 प्रसूताएं लेटी रहीं। इस दौरान उनसे बातचीत की गई तो कहा कि प्रसूता वार्ड में सभी 32 बेड मरीजों से भरे हुए हैं। ऐसे में उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा यहां लिटाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर और नर्स भी उन्हें देखने नहीं आ रहीं हैं। वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन विजया भेंगरा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया से सूचना मिलने के बाद वे खुद अस्पताल जाकर हालातों…

Read More

जामताड़ा. पबिया थाना क्षेत्र के जामताड़ा सोनबाद सड़क पर फूलजोड़ी गांव के पास लोगों को शुक्रवार को दो 500 रुपए के नोट गिरे मिले। किसी ने नोट नहीं उठाया। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। नोट गिरे हाेने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नोट को छड़ी के सहारे उठवाया और गाड़ी में रख ले गई।

Read More

नैरोबी: दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस का इलाज नहीं ढूंढ पाए हैं और हालत यह है कि 100 साल पुरानी दवाइय बीसीजी और प्लाज्मा थेरेपी में इलाज ढूंढा जा रहा है। वहीं, अफ्रीकी देश केन्या के गवर्नर दावा कर रहे हैं शराब से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है। इतना ही नहीं वह अपने राज्य में गरीब लोगों को फूड पैकेट के साथ शराब की बोतलें भी बांट रहे हैं। हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने शराब से कोरोना को खत्म करने के दावे को खारिज कर दिया है। नैरोबी के गवर्नर माइक सोंको का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Read More

नई दिल्ली : कोरोना वायरस ने अब भारतीय नौसेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है। मुंबई में वेस्टर्न नवल कमांड में 26 नौसैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय सैन्य बल में कोरोना इतनी बड़ी संख्या में पहली बार फैला है। ये सभी नौसैनिक आईएनएस आंग्रे में थे। फिलहाल नेवी के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक सूत्र के अनुसार संक्रमित नौसैनिकों की संख्या 26 पहुंच चुकी है। अब नौसेना ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का एक बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ट्रैक किया जाएगा कि ये नौसैनिक किन-किन लोगों से मिले थे और उन सभी का…

Read More

भारतीय नौसेना के कम से कम 20 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो नौसेना में खतरे की घंटी की तरह है. इन सभी नौसेना कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी नौसेना अधिकारियों ने दी. नौसेना में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है. संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी. नौसेना ने बयान में कहा, मुंबई में नौसेना परिसर के अंदर 21 सेवारत कर्मियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं…

Read More

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड की राजधानी रांची के महत्वपूर्ण अस्पताल रिम्स पहुंचे और हो रहे कार्यों की समीक्षा की. लॉक डाउन-2 की घोषणा के बाद यह बैठक महत्वपूर्ण थी. उन्होंने कोरोना की लड़ाई लड़ रहे तमाम स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य कर्मी मानवता की सेवा करते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।उन्होंने बैठक कर ताजा हालात की जानकारी ली. बैठक पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की बात कही, उसके लिए पर्याप्त संख्या में…

Read More

जमशेदपुर : देश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच झारखंड के सत्ताधारी दल के प्रवक्ता मनोज यादव ने जमशेदपुर में मीडिया से बात करते हुए इस वैश्विक संकट से लड़ रहे झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छः लाख मजदूरों की चिंता के साथ राज्य के मुख्यमंत्री इस वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं, जो काबिल- ए- तारीफ है. मनोज यादव ने आप लोगों से संकट की घड़ी में शोषल के साथ शारीरिक दूरी बढ़ाने पर जोर दिया. वहीं उन्होंने लोगों से कम से कम घरों से निकलने की अपील की.…

Read More

चाईबासा : कोरोना हॉट्सपॉट बने राज्य के रांची से चोरी-छिपे चक्रधरपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है। युवक का सैंपल भी लिया गया है और कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल एमजीएम हॉस्पिटल भेजा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मेडिकल टीम आगे की कार्रवाई करेगी। देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉकडाउन में चक्रधरपुर का एक युवक रांची में फंस गया था, जो काफी दिन बाद किसी तरह वह चक्रधरपुर आ गया। इसकी जानकारी लोगों में फैली तो सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने एहतियातन…

Read More

जमशेदपुर : शुक्रवार को एमजीएम वायरोलॉजी लैब में 52 सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं 30 सैंपल आन प्रोसेस है जिसकी रिपोर्ट देर रात या फिर शनिवार तक आने की उम्मीद है। वहीं शनिवार को जिला सर्विलांस विभाग की ओर से 23 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इस तरह अब तक जिले के करीब 500 से अधिक मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसमें से 467 सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आया है जबकि शेष की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दूसरी ओर, लॉक डाउन के दौरान पूरे देश में पूर्ण…

Read More