Author: azad sipahi desk

। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों के लिए पृथक ट्राइबल कॉलम, जिसे झारखंड में सरना कोड, धरम कोड के नाम से जानते हैं, आवंटित कराने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद उरांव, राजकु

Read More

बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बुधवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इसके पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गये चार उम्मीद

Read More

प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने के बयान पर लोजपा को चेतावनी देते हुए बिहार भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि प्रधानमंत्री पहले भाजपा के नेता हैं और फिर वे देश के पीएम हैं। बिहार चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री हैं। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के चारों घटक दलों यानी भाजपा, जदयू, हम व वीआइपी को छोड़ कोई भी हमारे स्टार प्रचारक की तस्वीर का उपयोग चुनाव में नहीं कर सकता है

Read More

बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव हर दिन नया आकार ले रहा है और हर दिन समीकरण बदल रहे हैं। आज से 15 दिन पहले का समीकरण पूरी तरह धराशायी हो चुका है और चुनाव मैदान में आमने-सामने आये दो प्रमुख गठबंधनों का आकार और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अपनी अलग और विशिष्ट राजनीतिक शैली तथा दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ानेवाले बिहार में 15 साल से सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन का खेमा जीतनराम मांझी की हम और मुकेश सहनी की वीआइपी के शामिल होने से अतिरिक्त ताकत बटोर चुका है, तो लोजपा के रूप में एक अहम सहयो

Read More

कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के सभागार में आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब की वार्षिक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शपथ पत्र भर कर नेत्रदान किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम से कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल को जोड़ेंगे, ताकि जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चों एवं प्रीमेच्योर बच्चों की रेटिना का इलाज लेजर पद्धति द्वारा मुफ्त हो सके। प्रीमेच्योर बच्चों में रेटिना की बीमारी होने से जन्म के 30 दिन में इलाज नहीं होने

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जीएसटी पर दिक्कत है, लेकिन केंद्र सरकार के साथ इस मुद्दे पर लगातार बातचीत हो रही है। हम केंद्र के रुख का इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमें राज्य को भी चलाना भी है। मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ट्रेन परिचालन शुरू करने पर विचार हो रहा है। अंतरराज्यीय बसें चलने लगी हैं। दूसरे राज्यों से आवागमन शुरू करने में राज्य सरकार थोड़ा पीछे है, क्योंकि हम संक्रमण की हालत पर नजर रखे हु

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव का झारखंड की सियासत पर असर दिखने लगा है। झारखंड की सत्ता में हिस्सेदार राजद द्वारा बिहार में एक भी सीट नहीं दिये जाने पर झामुमो लाल हो गया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसे ‘मक्कारी’ करार देते हुए बिहार की

Read More

झारखंड में 15 अक्तूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह बात स्पष्ट कर दी। सरकार का कहना है कि इस महामारी में बच्चों को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक डॉ शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए अभी स्कूल नहीं खोले जा सकते।

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्णिया में राजद के पूर्व नेता रहे शक्ति मलिक हत्याकांड में तेजस्वी और तेज प्रताप के खिलाफ केस दर्ज कराये जाने के बाद बिहार में सियासी बवाल मच गया है। एक ओर जहां सत्तापक्ष के नेता राजद नेता पर हमलावर हो गये हैं, वहीं उनके बचाव में राजद नेता उतर आये हैं। इस मामले में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि सत्ता पक्ष अनुसंधान में सीमेंट-गारा नहीं डाले। यदि जांच में दोषी साबित हों, तब तेजस्वी यादव को फांसी पर चढ़ा देना। वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि पूर्णिया में बाल्मीकि समाज के एक नेता की हत्या की घटना की

Read More

आज से 22 साल पहले शिव विश्वनाथन और हर्ष सेठी ने भारत में भ्रष्टाचार की कहानियों पर ‘क्रॉनिकल आॅफ करप्शन : फाउल प्ले’ नामक एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार को चार तरह से परिभाषित किया है। लेकिन कभी झारखंड की शान रही उषा मार्टिन कंपनी ने राज्य के माथे पर जो कलंक का टीका लगाया है, उसकी कल्पना भी इन लेखकों ने नहीं की है। देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआइ ने उषा मार्टिन प्रबंधन द्वारा बरते गये भ्रष्ट आचरणों का पता लगाते हुए इसी महीने की 2 अक्तूबर को जो प्राथमिकी दायर की है, उससे इस कंपनी के काले कारनामों की कलई खुल गयी है।

Read More

कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल क्रमबद्ध तरीके से 15 अक्तूबर से दोबारा खुलने जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि स्वास्थ्य, साफ-सफाई, सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन करते हुए पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए अपनी खुद की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करें।

Read More