Author: azad sipahi desk

रांची। भारत के लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों को सरकार के द्वारा भारत नेट के माध्यम से मुफ्त वाईफाई देने की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में वाईफाई हॉटस्पॉट के स्थापना का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार अब तक देश के 18041 ग्राम पंचायतों में वाईफाई प्रारंभ कर दिया गया है जबकि 45 हजार 769 ग्राम पंचायतों में काम आरंभ करने की तैयारी है। इसकी जानकारी केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री श्री संजय धोतरे ने लोकसभा में दी। इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में केंद्र सरकार से यह प्रश्न किया…

Read More

हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ कमल नयन सिंह को पार्टी के बुद्धिजीवी मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश और पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय के पत्र पर किया गया है। डॉ सिंह शुरू से पार्टी से जुड़े रहे हैं। पूर्व में ये जिला अध्यक्ष, केंद्रीय सचिव, केंद्रीय महासचिव, बुद्धिजीवी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य पदों पर रह कर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति पर डॉ कमल नयन सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करने…

Read More

नयी दिल्ली। सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश की राजनीति में तूफान खड़ा होता दिख रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य सरकार की एक अपील पर अपने आदेश में कहा था कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन के लिए कोटा या आरक्षण की मांग करना मौलिक अधिकार नहीं है। नियुक्तियों और प्रोन्नति में आरक्षण का कोटा देना है या नहीं, यह राज्य सरकार के विवेक पर निर्भर करता है। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। सुप्रीम…

Read More