Author: azad sipahi desk

प्रयागराज: लॉ स्टूडेंट से कथित रेप के मामले में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। एलएलएम छात्रा के यौन शोषण के आरोप में चिन्मयानंद जेल में बंद थे। बीते 16 नवंबर को हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज भी चलाते हैं। स्वामी चिन्मयानंद पर तकरीबन आठ साल पहले नवंबर 2011 में शाहजहांपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी। उनके ही आश्रम में कई वर्षों तक रहने वाली एक युवती ने उनके खिलाफ…

Read More

दुमका। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में आम जनता की सरकार है। आम जन के सहयोग से सरकार अपने इरादों को हकीकत में बदल सकती है। ऐसे में सबके दुख-दर्द को समझना और उसे दूर करना हमारी विशेष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दुमका स्थित अपने आवास पर सैकड़ों की संख्या में आये लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए और उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दुमका के जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पिछले 10 सालों से बिना किसी सहायता राशि के ही काम करने संबंधी अपनी समस्या बतायी।…

Read More

माउंट माउंगानुई। भारत ने पांच टी-20 की सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से हरा दिया। माउंट माउंगानुई में मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। उसने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। भारत 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करनेवाला पहला देश बना। साथ ही टीम इंडिया पहली बार लगातार आठ मैच जीतने में सफल रही। वहीं न्यूजीलैंड की टीम लगातार छठे मैच में हारी। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड…

Read More

बोकारो। जिले में रविवार सुबह दस बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। एक घंटे चली मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 700 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। बताया गया कि कुख्यात नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो दस्ता के सदस्यों के झुमरा पहाड़ की तलहटी में स्थित चुटे पंचायत के रजडेरवा और चैयाटांड़ के बीच जंगल में होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च आॅपरेशन शुरू किया, तो इसी दौरान…

Read More

रांची। झाविमो रांची महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने रविवार को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर रांची महानगर कार्यसमिति का पुनर्गठन किया है। श्री वर्मा ने नयी कमेटी में सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव, सात सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, सात मंच/मोर्चों के अध्यक्ष एवं मंडलों के अध्यक्ष सहित 137 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की है। महानगर की नयी कार्यसमिति गठित होने पर सभी नये पदाधिकारियों को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सहित प्रधान महासचिव अभय सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अशोक वर्मा, डॉ आश्रिता कुजूर, सरोज सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, सुरेश साव, सुनील गुप्ता, सहित दर्जनों पदाधिकारियों…

Read More

नई दिल्ली : निर्भया के गुनहगारों की फांसी एक बार फिर टल गई है। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कुछ दोषियों के पास कानूनी विकल्प बचे होने के आधार पर शुक्रवार को डेथ वॉरंट पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी। लगातार दूसरी बार दोषियों की फांसी टलने से निर्भया की मां आशा देवी के सब्र का बांध भी टूट गया। फैसले के बाद वह कोर्ट के बाहर रोते हुए बोलीं कि 7 साल पहले उनकी बेटी के साथ अपराध हुआ और सरकार बार-बार उन्हें मुजरिमों के सामने झुका रही है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई जारी…

Read More

New Delhi : सुस्ती से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उद्योग के मोर्चे पर शुक्रवार को एक बार फिर झटका लगा है। दिसंबर में देश के आठ बुनियादी सेक्टर्स का ग्रोथ रेट घटकर 1.3% रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.1% था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब इन आंकड़ों में गिरावट देखी गई है। सरकारी आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। नवंबर में आठ बुनियादी सेक्टर्स का ग्रोथ रेट घटकर 1.5% रहा था। ग्रोथ रेट में यह कमी प्राकृतिक गैस तथा कच्चा तेल उद्योग के उत्पादन में गिरावट के कारण आई है। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में…

Read More