Author: azad sipahi desk

वुहान. चीन में अब तक कोरोना वायरस के 600 मामले सामने आ चुके हैं। 17 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह वुहान से बाहर जाने वाली सभी उड़ानों और ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। चीन के अधिकारियों ने हुआनगांग और इझोऊ में भी यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन में कुत्तों को भी पहना दिया मास्क।

Read More

वेलिंग्टन: न्यू जीलैंड और सुपर ओवर का साथ छूट नहीं रहा। और न ही किस्मत इस मामले में उनका साथ दे रही है। बुधवार को हैमिल्टन में जीता हुआ मैच वह सुपर ओवर में हार गए और शुक्रवार को वेलिंग्टन में भी उन्होंने जीता हुआ मैच गंवा दिया। आखिरी ओवर में न्यू जीलैंड को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी लेकिन टीम सिर्फ 6 रन ही बना पाई। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में कीवी टीम ने चार विकेट गंवाए और जीता हुआ मैच सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में उसने 13 रन बनाए और भारत…

Read More

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में एक पटाखा फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार की शाम को विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर लगी हुई हैं। वहीं एसपी, एसडीएम और दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। यह हादसा शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांधला में हुआ। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ ही…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुरुगुलीकेरा गांव में सात ग्रामीणों की हुई निर्मम हत्या की घटना की जांच के लिए एसआइटी बनाने का निर्देश दिया है। बुधवार को दिल्ली से लौटने के फौरन बाद उन्होंने झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजी पुलिस तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने इस घटना को निर्मम और असहनीय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि पुलिस हर जगह नहीं रह सकती है, किंतु पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए कि जनता का भरोसा उस पर बना रहे तथा…

Read More

सोनुवा/चाईबासा। जिले के गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव में पत्थलगड़ी का विरोध करने के कारण मारे गये सात निर्दोष आदिवासियों के शव बुधवार को बरामद कर लिये गये। इन सभी की हत्या तेज धार हथियार से की गयी है। एसपी इंद्रजीत महथा ने यह जानकारी दी। उनके नेतृत्व में पुलिस बल सुबह पहले गांव पहुंचा। वहां ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घने जंगल में सभी शव बरामद किये गये। घटनास्थल पर डीआइजी कुलदीप द्विवेदी और डीसी अरवा राजकमल भी पहुंचे। एसपी ने कहा कि यह घटना…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का कोई विषय नहीं है। इसमें कोई अड़चन भी नहीं है। विधानसभा चुनाव में विपक्ष को जितनी करारी हार झेलना पड़ी है, उससे अधिक हमारी गठबंधन की मजबूती और एकता देखकर परेशान है। विपक्ष अपने षडयंत्रकारी चरित्र से बाज भी नहीं आता है, तो सत्ता पक्ष भी अपनी रणनीति के तहत काम कर रहा है। बहुत जल्द राज्यपाल से समय लेकर मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा। सूत्रों के अनुसार यदि सब…

Read More

भाजपा के नये अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी के साथ ही अब प्रदेशों में संगठन में फेरबदल का दौर शुरू होनेवाला है। कभी भाजपा के मजबूत गढ़ रहे झारखंड में भाजपा को पटरी पर लाना नये अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती होगी। विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ रघुवर दास और दूसरे बड़े नेताओं की हार के बाद पार्टी सकते में है। 20 साल में सबसे खराब प्रदर्शन करनेवाली भाजपा के सामने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के गिरे हुए मनोबल को दोबारा उठाने की चुनौती है। आज झारखंड भाजपा की स्थिति यह है कि चुनाव…

Read More