Author: azad sipahi desk

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए पहले आसान समस्याओं को हल किया जाना चाहिए। 1932 के खतियान के मुद्दे पर उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा है कि परीक्षा का सामान्य विधान है कि पहले सरल प्रश्न हल किया जाये, कठिन प्रश्न बाद में। झारखंड के विकास की परीक्षा के लिए भी यह मानदंड जरूरी है। जनहित एवं राज्यहित लक्ष्य हो तो 1932-2020 और आगे की भी समस्याएं सुलझेंगी। उन्होंने कहा कि विरोधाभासों के कुशल प्रबंधन के प्रति सरकार-समाज में विश्वास जरूरी है। बता दें कि चुनाव…

Read More

नयी दिल्ली। आस्ट्रेलिया ने तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 287 रन का लक्ष्य दिया। बेंगलुरु में रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाये। जबाव में भारत के श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 119 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करियर का 29वां शतक लगाया। उन्हें जम्पा ने स्टार्क के हाथों कैच कराया। रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। कोहली ने करियर का 57वां अर्धशतक लगाया। वे 89 रन पर आउट हो गये। कोहली…

Read More

सना (यमन)। मारिब प्रांत में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इसमें यमन के 80 सैनिक मारे गये। यह हमला उस समय हुआ, जब सैनिक मारिब प्रांत के एक मस्जिद में शाम की नमाज अदा कर रहे थे। हूती विद्रोहियों के हमले के बाद यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बलों ने जवाबी हमला शुरू कर दिया। सऊदी अरब यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ करीब पांच साल से लड़ रहा है। हमले में दोनों पक्षों के कम से कम 22 लोग मारे गये। यमन…

Read More

नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस के दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि 22 जनवरी को फांसी नहीं हो सकती है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलील मानते हुए कहा कि दोषियों को 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकती क्योंकि उनकी दया याचिका राष्ट्रपति और दिल्ली के उपराज्यपाल के पास लंबित है। कोर्ट ने कहा कि दया याचिका लंबित होने के कारण डेथ वॉरंट पर स्वतः ही रोक लग गई है। कोर्ट ने कहा कि नई तारीख क्या होगी, जेल अथॉरिटीज के जवाब से तय होगा। पटिलाया हाउस कोर्ट ने ही…

Read More

झारखंड में महागठबंधन की सरकार मुकम्मल तौर पर अभी आकार नहीं ले सकी है। महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की उबाल लेती महात्वाकांक्षाओं ने सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के सामने कुछ असहज स्थिति उत्पन्न कर दी है। मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस की ओर से पेश की जा रही डिमांड के बीच हेमंत सोरेन की चुनौती इस बात को लेकर है कि वे कैसे संतुलन साधते हैं। हालांकि हेमंत अब राजनीति के परिपक्व खिलाड़ी हैं और उम्मीद यही है कि वे इस गतिरोध का बेहतर समाधान निकाल भी लेंगे। बहरहाल, कांग्रेस नेताओं की महत्वाकांक्षा की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष खड़ी हुई चुनौतियों पर बारीक निगाह डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

विजय प्रताप देव
गढ़वा। विश्रामपुर-मझिआंव विधान सभा क्षेत्र से इस बार पुन: निर्वाचित हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी चौथी बार इस क्षेत्र से जीतकर भाजपा विधायक बने हैं। प्रदेश के सफल राजनीतिज्ञों में से एक माने जानेवाले रामचंद्र चंद्रवंशी सर्वप्रथम 1995 में सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कूदे थे। उस समय उन्होंने आरजेडी से टिकट लेकर उस समय के कद्दावर कांग्रेसी नेता ददई दुबे को पराजित कर एकीकृत बिहार में पहली बार विधायक बने थे। जिसमें उन्हें लालू सरकार में राज्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। बाद में वे वर्ष 2005 में पुन: आरजेडी के टिकट से ही विधायक चुने गये। इसके बाद वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर लड़कर विधान सभा पहुंचे और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये। इस बार वर्ष 2019 में हुए विधान सभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर इस क्षेत्र के विकास करने की जिम्मेवारी उनके कंधे पर सौंपी है। हालांकि उनका मानना है कि इस बार के चुनाव में जनता ने उनके विकास कार्यों को दरकिनार किया। वे पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं अकलियतों के वोट से जीतकर विधान सभा पहुंचे हैं। इस संबंध में उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश:

Read More