Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में एक घर में रविवार सुबह-सुबह आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बाद में 12 और वाहनों को भेजा गया। हालांकि इस मामले में 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही…

Read More

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में शनिवार देर शाम हुए ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई, इस धमाके में 5 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका लाहौर के टाउनशिप मार्केट इलाके में हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में धमाका एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर होने की खबर हैं।

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को सात जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गुमला और खूंटी की 20 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों पर दिखी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनकी पत्नी ने भालुबासा हरिजन स्कूल में बनाये गये आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट करने के बाद उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई की, वहीं वोट दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने चक्रधरपुर में अपने पैतृक गांव टोकलो के बूथ नंबर 74…

Read More

लोकतंत्र में बादशाहत किसके हाथ आयेगी, यह जनता तय करती है और यही कारण है कि हर चुनाव में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद हासिल करने और उन्हें लुभाने के लिए राजनीतिक दल ‘हर करम अपना करेंगे’ की तर्ज पर जनता का दिल जीतने की कोशिश करते हैं। झारखंड में दूसरे चरण की 20 सीटों पर मतदान के बाद राजनीति के पंडितों की निगाहें तीसरे चरण की 17 सीटों पर जा टिकी हैं। इन 17 सीटों में जहां धनवार में बाबूलाल के सामने अपना दमखम दिखाने की चुनौती है, वहीं सिल्ली में सुदेश महतो को अपना जौहर दिखाना है। बेरमो सीट पर राजेंद्र सिंह को अपनी ताकत दिखानी है, तो रांची सीट पर सीपी सिंह को खुद को साबित करने की चुनौती है। इन 17 सीटों पर उम्मीदवारों के चुनावी दंगल पर प्रकाश डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

गोमिया। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो के पिता-पुत्र ने सेवा लिया है, दिया नहीं है। इस पिता-पुत्र की पार्टी में सिर्फ इनकमिंग है, आउटगोइंग नहीं है। ये सिर्फ लेना जानते हैं, देना नहीं। लेकिन आजसू ने 40 सालों तक झारखंड को अपनी सेवा दी है। सुदेश महतो शनिवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के नेहरू उच्च विद्यालय, स्वांग एवं चतरोचट्टी गोमिया में चुनावी जनादेश सभा मेें बोल रहे थे। सुदेश महतो ने गोमिया विधानसभा के आजसू पार्टी के प्रत्यासी डॉ लंबोदर महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आजादी के बाद से आज…

Read More