Author: azad sipahi desk

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 20 सीटों पर वोटिंग चल रही है। राज्य की जिन सीटों पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, उनमें से एक जमशेदपुर है। यहां मुख्यमंत्री रघुबर दास मैदान में हैं और खास बात है कि बीजेपी से टिकट कट जाने पर वरिष्ठ नेता सरयू राय इस सीट से उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शनिवार को 20 क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान होगा। इस चरण में सीएम रघुवर दास समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। दूसरे चरण के चुनाव में 43 लाख 33 हजार 930 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें कुल 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों के लिए सर्वाधिक 20-20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सरायकेला सीट के लिए सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी…

Read More

अतीत कई बार अपनी हदें लांघता हुआ वर्तमान से कड़ियां जोड़ लेता है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की हॉट सीटों में से एक तमाड़ में अतीत जैसे जिंदा हो उठा है। यहां की सियासत एक
ऐसे नाम के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो अब इस दुनिया में नहीं है। तमाड़ के विधायक थे रमेश सिंह मुंडा, जो नक्सली हिंसा में मारे गये थे। इस बार यहां जो चुनावी बिसात बिछी है, उसमें रमेश सिंह मुंडा की विरासत के आधार पर राजनीति में आये उनके पुत्र विकास मुंडा का मुकाबला जिस राजा पीटर और कुंदन पाहन से है, वे दोनों ही रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आरोपित हैं। राजा पीटर पर रमेश सिंह मुंÞडा की हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप है, जबकि कुंदन पाहन पर सुपारी लेकर हत्या करने का। रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास तमाड़ के मौजूदा विधायक हैं, लेकिन उनके लिए आजसू के रामदुर्लभ सिंह मुंडा भी दीवार बन कर खड़े हो गये हैं। उनकी चुनौतियों को भेद पाना आसान नहीं दिख रहा। यहां बन-बिगड़ रहे राजनीतिक समीकरणों की पड़ताल करती स्वरूप भट्टाचार्य की रिपोर्ट।

Read More

नौ दिन में न्याय / हैदराबाद में गैंगरेप के बाद डॉक्टर की जहां हत्या हुई, वहीं चारों आरोपियों का एनकाउंटर, पिता ने कहा- मेरी बच्ची की आत्मा को शांति मिली

Read More