Author: azad sipahi desk

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए ऐवलॉन्च में सेना के कई जवानों के लापता होने की सूचना मिली है। कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हुई हिमस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कई जवान लापता हैं। लापता जवानों की तलाश में सेना की एआरटी को लगाया गया है। मिली सूचना के मुताबिक, हिमस्खलन की दो घटनाएं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई हैं। ये दोनों इलाके उत्तरी कश्मीर के अंतर्गत आते हैं। 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन में 4 जवानों के लापता होने की…

Read More

वाशिंगटन। चेन्नई के कंप्यूटर प्रोग्रामर और मैकेनिकल इंजीनियर शनमुगम सुब्रह्मण्यम द्वारा दिये गये सबूतों पर रिसर्च करने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विक्रम लैंडर का मलबा मिलने की पुष्टि कर दी। इसे इसरो से इसका संपर्क टूटने के 87 दिन बाद तलाशा गया। नासा ने अपने आॅर्बिटर एलआरओ से ली गयी तस्वीरें जारी की हैं। इनमें विक्रम के टकराने की जगह और बिखरा हुआ मलबा दिखाया है। नासा ने खोज में मदद के लिए सुब्रह्मण्यम को धन्यवाद दिया है। सात सितंबर को चांद की सतह पर क्रैश हुआ था चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सात सितंबर को चांद…

Read More

दीपेश कुमार
रांची। झारखंड में पिछड़े वर्ग को 27 फीसद आरक्षण देने की राजनीति राज्य गठन के बाद से ही शुरू हो गयी थी। सड़क से लेकर सदन तक इस मांग को लेकर आवाजें भी बुलंद होती रही हैं, लेकिन इसकी मांग तब कुछ खास तबके और राजनीतिक दल और उनमें भी खासकर आजसू तक ही सीमित थी। पर झारखंड विधानसभा चुनाव में आज यह मुद्दा हॉट केक बन गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही लगभग सभी विपक्षी दलों ने पिछड़े वर्ग को न सिर्फ साधना शुरू कर दिया, बल्कि इसे अपने चुनावी घोषणापत्र के प्रमुख एजेंडों में शामिल कर लिया। अब तो इस राजनीति में भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रीय दल भी शामिल हो चुके हैं।

Read More