Author: azad sipahi desk

श्रीनगर: श्रीनगर के करन नगर इलाके में शनिवार शाम आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हमला शाम करीब 7 बजे हुआ। घायल हुए सुरक्षाकर्मी सीआरपीएफ की 144वीं बटालियन के हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने आतंकियों की तलाशी के लिए इलाके को घेर लिया है। यह हमला उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की टीम एक चेक पॉइंट पर मौजूद थी। ग्रेनेड के फटने के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवा में गोलियां चलाईं।

Read More

Mumbai: टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर राय देना उनके प्रति सम्मान का भाव नहीं है। शास्त्री ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, “धोनी पर बयान देने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक सही से नहीं बांध पाते। भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा?” शास्त्री ने सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा. “मैं गांगुली को दिल से बधाई देना चाहता हूं। उनकी नियुक्ति भारतीय…

Read More

रांची। भाजपा सांसद निशिकांत अपने बिगड़े बोल को लेकर एक बार फिर विवादों में हैं। कार्यकर्ताओं के बीच गोड्डा में उनके द्वारा दिया गया विवादित बयान वायरल हो रहा है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि बीजेपी जिस भी उम्मीदवार का चयन करे, फिर चाहे वह अपराधी हो या विकलांग, उसको वोट दें। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार चुने, चाहे वह ब्राह्मण हो, लंगड़ा हो या चोर-डकैत हो, उसका समर्थन किया जाना चाहिए। हमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के फैसलों पर भरोसा करना चाहिए। निशिकांत दुबे ने यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को…

Read More