Author: azad sipahi desk

रांची। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को लीगल नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज में एक राजनीतिक सभा में हेमंत सोरेन के पास 500 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इसको चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने यह नोटिस भेजा है। इसमें हेमंत ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कह कर उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों के लिए उनकी छवि ही उनकी पूंजी होती है। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास उन पर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहे हैं। यदि…

Read More

रांची. स्वभाषा के माध्यम से भारत विश्वगुरु बन सकता है। स्वभाषा विकास का परिचायक है। यह भारत के स्वाभिमानी भारत बनने के मार्ग को प्रशस्त करेगा। कोई भी विकसित राष्ट्र के आगे बढ़ने का सबसे बड़ा कारण स्वभाषा है। मैं यह नहीं कहता कि अन्य भाषा का उपयोग न करें। आप उनका भी सम्मान करें। यही वजह है कि राज्य सरकार द्वार संथाली, बंगला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुरमाली, नागपुरी, पंचपरगनिया, उड़िया, मगही, भोजपुरी, मैथली आंगिक एवं भूमिज को दूसरी राजभाषा का दर्जा उनके सम्मान के लिए झारखण्ड में दिया गया है। क्योंकि भाषा सरकार एवं जनता को आपस में जोड़ती…

Read More

लोकसभा चुनाव में अपने गढ़ संथाल में शिबू सोरेन को पराजय का सामना करना पड़ा और उसके बाद से झारखंड की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शिबू युग का अवसान हो गया। स्वाभाविक तौर पर शिबू राजनीति के केंद्र में नहीं रहे। इसका सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि झामुमो अपना तेवर तेजी से खो रहा है। अब इस पार्टी में वह बात नहीं रही, जो आज से पांच साल पहले हुआ करती थी। अब झामुमो के प्रति न लोगों में उतना मोह रहा और न ही नेताओं-कार्यकर्ताओं के मन में सम्मान। आखिर ऐसा क्या हुआ कि झामुमो आज एक ऐसे दोराहे पर खड़ा हो गया है, जहां से उसे अपने सुनहरे भविष्य का रास्ता चुनने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। झामुमो के सामने अपने आकर्षण और दबदबे को बनाये रखने की चुनौती है। इस लिहाज से झारखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए इस साल के अंत तक होनेवाला चुनाव झामुमो और इसके नेता हेमंत सोरेन के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। आखिर झामुमो की यह हालत क्यों हुई। इसका जिम्मेदार कौन है, इसे रेखांकित करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More

कोडरमा. थाना क्षेत्र अंतर्गत चेहाल पंचायत के पपराओ में एक विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर केराेसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना में महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पपराओ निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी (27) के रूप में की गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी निवासी रंजीत राय ने मृतका के पति लक्ष्मण सिंह को छोड़ कर सास ससुर, वार्ड सदस्य सहित 15 लोगों पर प्रताड़ित कर किरासन तेल छिड़ककर जान से…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को दूर करने के लिए शनिवार को दूसरी बार कई बड़े ऐलान किए। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए वित्त मंत्री का मूल फोकस हाउजिंग और एक्सपोर्ट सेक्टर्स पर रहा। देशभर में लटके हाउजिंग प्रॉजेक्ट को पूरा करने की दिशा में वित्त मंत्री ने एक बड़ा स्ट्रेस फंड बनाने की घोषणा की है, जिसका रियल एस्टेट सेक्टर लंबे समय से मांग कर रहा था। केंद्र सरकार के इस कदम से देशभर के होमबायर्स को राहत मिली है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर की लटकी परियोजनाओं पर पड़ेगा,…

Read More

धनबाद. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को शुक्रवार की देर रात पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने रांची गए विधायक ने धनबाद लौटने पर सीने में दर्द की शिकायत की। जेल प्रबंधन ने पीएमसीएच के डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया। देर शाम जेल पहुंचे पीएमसीएच के डॉक्टर डॉक्टर यूके ओझा व एमके दुबे ने विधायक के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने विधायक को पीएमसीएच में भर्ती कराने की सलाह दी। उसके बाद रात करीब के बाद रात करीब 11:30…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा (30) के मारे जाने की पुष्टि की। ट्रम्प के मुताबिक, हमजा की मौत अफगानिस्तान/पाकिस्तान में अमेरिकी हमले में हुई, लेकिन कब हुई इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले महीने यूएस मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमजा की मौत का दावा किया था। ट्रम्प ने कहा, “हमजा के मारे जाने से न सिर्फ अलकायदा को नुकसान हुआ है बल्कि इस आतंकी संगठन की गतिविधियों के कमजोर होने के संकेत भी मिल रहे हैं। हमजा कई आतंकी समूहों से साथ काम करने…

Read More

श्रीनगर: पाकिस्तान बार-बार उकसावे की कार्रवाई से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। शनिवार को इसी कारण जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में 5 किलोमीटर के आसपास के स्कूलों को बंद कराना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। राजौरी के डिस्ट्रिक्ट डिवेलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) मोहम्मद ऐजाज असद ने कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के चलते मंजाकोट सेक्टर में 5 किलोमीटर के आसपास के सभी स्कूल फिलहाल बंद करा दिए गए हैं। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।’…

Read More

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 15वें वित्त आयोग के विषय एवं शर्तों में बदलाव के तरीके को ‘एकपक्षीय’ बताते हुए इसके लिए शनिवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एकपक्षीय सोच फेडरल पॉलिसी और को-ऑपरेटिव फेडरलजिम के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, केंद्र ने 15वें वित्त आयोग को राज्यों के बीच राशि के बंटवारे का आधार 1971 के बजाय 2011 की जनसंख्या को बनाने के लिए कहा है। दक्षिण के कई राज्य इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रित करके क्या उन्होंने कोई गुनाह किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने वित्त आयोग…

Read More