Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : पूर्व पीएम राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राजीव गांधी के समाधिस्थल वीर भूमि पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। 20 अगस्त 1944 को जन्में राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के पीएम बने थे। राजनीति में आने से पहले राजीव गांधी बतौर पायलट एयर इंडिया में काम कर रहे थे। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 401 सीटें जीती थीं। वीर भूमि पर उनके पुत्र राहुल गांधी,…

Read More

UP: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित अखिलेश सिंह ने मंगलवार सुबह लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर लाया जाएगा। कैंसर से पीड़ित थे अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ स्थित पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे। जहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास को सऊदी अरब से सकुशल लौटे मो मुफीज ने झारखंड मंत्रालय में आकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी देकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते हैं। राज्य सरकार जल्द ही विदेश भवन खोलने जा रही है। यहां विदेश जाने वालों का रजिस्ट्रेशन होगा और उसे नौकरी देने वाली कंपनी के साथ एग्रीमेंट की जानकारी यहां रहेगी ताकि किसी को ठगा न जा सके। उन्होंने मो मुफीज से झारखंड में अपने परिवार के बीच रहकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे खुद का…

Read More