Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली/कोलकाता : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में पत्थरबाजी और झड़प का मामला देर शाम चुनाव आयोग पहुंच गया। बीजेपी ने आयोग से मांग की है कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को कथिततौर पर भड़काने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रचार से रोका जाए। उधर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा है। देर शाम विद्यासागर कॉलेज पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी ली। इसी के पास में शाह…
नई दिल्ली: 16 मई से अगले दो महीने तक एम्स में गर्मियों की छुट्टियों की वजह से लगभग आधे डॉक्टर नहीं होंगे। करीब 50 पर्सेंट डॉक्टर एकसाथ छुट्टी पर जा रहे हैं। इससे फॉलोअप मरीजों को दिक्कत हो सकती है। जो मरीज 16 मई से 15 जुलाई के बीच इलाज के लिए एम्स आनेवाले हैं, उन्हें पता कर लेना चाहिए कि उनका इलाज करनेवाले डॉक्टर हैं या नहीं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए एम्स प्रशासन ने दो फेज में डॉक्टरों की छुट्टी मंजूर की है। एम्स प्रशासन के सर्कुलर के अनुसार, पहले फेज में 16 मई से 14 जून…
वॉशिंगटन : पाकिस्तान में चीन की मदद से बन रहे आर्थिक गलियारे का विरोध वहां की जनता भी कर रही है। हालांकि पाकिस्तानी लोग और मीडिया अरबों डॉलर के इस चीन-पाक आर्थिक गलियारे (CPEC) के खिलाफ बोलने से डरते हैं। ओबामा प्रशासन की एक पूर्व अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया है कि पाकिस्तान में जो लोग कॉरिडोर की आलोचना करते हैं उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्हें न सिर्फ राष्ट्रविरोधी कहा जा रहा है बल्कि आतंकी भी साबित करने की कोशिश हो रही है। चीन का CPEC प्लान आपको बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर…
खूंटी। कोचांग गैंगरेप के दोषियों को अब 15 नहीं 17 मई को सजा सुनायी जायेगी। खूंटी कोर्ट में मंगलवार को सजा के बिंदु पर बहस हुई। इस दौरान अभियुक्त पक्ष की ओर से कम से कम सजा की मांग की गयी। वहीं अभियोजन की तरफ से ज्यादा से ज्यादा सजा देने के लिए दलीलें रखी गयी। इसके बाद कोर्ट ने सजा सुनाने की तारीख 17 मई मुकर्रर कर दी। बता दें कि इससे पहले सात मई को खूंटी कोर्ट ने इस मामले में आरोपी फादर अल्फोंस आइंद समेत छह आरोपियों को दोषी करार दिया। मामले में 19 लोगों की गवाही…
इसाई मिशनरियों द्वारा एक खास राजनीतिक दल को विदेशी फंडिंग मुहैया कराये जाने के मामले ने झारखंड में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। झारखंड में महागठबंधन के एक-दो प्रमुख राजनीतिक दल अब निशाने पर हैं। मुख्यालय से आदेश मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। रांची, खूंटी और लोहरदगा लोकसभा चुनाव इस जांच के केंद्र बिंदु में है। इसके साथ ही पुलिस के लिए यह भी जांच का विषय है कि 12 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान जमशेदपुर में हुए बवाल के पीछे इसी तरह की फंडिंग का खेल तो नहीं था। आखिर वहां पत्थरबाज कहां से आये। पुलिस यह जांच कर रही है कि जमशेदपुर में हुए बवाल में इस तरह की फंडिंग की क्या भूमिका रही। पुलिस सूत्रों की ही मानें, तो कहा जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान मिशनरियों की विदेशी फंडिंग के साथ ही दुबई से भी पड़े पैमाने पर राशि मुहैया करायी गयी है, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान किया जा रहा है। दुबई से फंडिंग मामले को जमशेदपुर के बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि रांची, खूंटी और लोहरदगा चुनाव को प्रभावित करने में मिशनरी फंडिग की विशेष भूमिका बतायी जा रही है। फिलहाल तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो सकता है कि विदेशी धन का इस्तेमाल किस प्रकार, कितना, कैसे और किस लिए किया। पूरे मामले पर नजर डाल रहे हैं हमारे राज्य समन्वय संपादक दीपेश कुमार।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। रोड शो के दौरान हुई पत्थरबाजी में भाजपा के कई समर्थकों के अलावा पत्रकारों को भी चोटें आयीं। जगह-जगह पुलिस और भाजपा समर्थकों में झड़प भी हुई, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया। आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया। रोड शो शाम साढ़े चार बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड…