एजेंसी नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चक्रवात फोनी शनिवार की सुबह कमजोर पड़ गया। अब यह पड़ोसी बांग्लादेश की ओर बढ़ गया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मध्यम से भारी बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि चक्रवात जिन जिलों से गुजरा, वहां किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की कोई खबर नहीं है। बाद में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और गहरे दबाव के साथ यह दोपहर तक बांग्लादेश पहुंच गया। एनडीआरएफ के डीआइजी आॅपरेशंस रणदीप कुमार…
Author: azad sipahi desk
Mumbai : बॉलिवुड में अब तक भले ही ऐक्टर इमरान हाशमी को ‘किसर’ का खिताब दिया जाता रहा हो। भले ही उन्हें अच्छा किसर माना जाता रहा हो, लेकिन उनकी जगह टाइगर श्रॉफ लेते दिख रहे हैं। टाइगर इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट तारा सुतारिया और अनन्या पांडे हैं, जो इस फिल्म के जरिए अपना डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन दोनों ही हिरोइनें टाइगर को सबसे अच्छा किसर मानती हैं। अनन्या पांडे ने तो यहां तक कह दिया कि टाइगर…
भुवनेश्वर/कोलकाता : भारी बारिश और 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार को ओडिशा में भारी तबाही मचाई। अब तक 8 लोगों के मारे जाने खबर है। ओडिशा में तूफान के कारण बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गए और झोपड़ियां उजड़ गईं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गए हैं। तूफान के पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 48 घंटों के लिए पूर्वनियोजित अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है और स्थिति पर नजर रख रही हैं। तटीय राज्यों…
नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को आईपीएल-2019 के 52वें मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए सैम करन (नाबाद 55) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 183 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने शुभमन गिल (नाबाद 65 रन, 49 गेंद, 5 चौके और दो छक्के) और क्रिस लिन (46) की जोरदार पारियों की बदौलत 18 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जीवित हैं। यह…
इस्लामाबाद : संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान दबाव में है। इसी के चलते उसे मसूद की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश देना पड़ा है। यही नहीं पाकिस्तान ने मजबूरन उस पर ट्रैवल बैन भी घोषित किया है। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि उसे मसूद अजहर की ऐक्टिविटीज पर पूरी तरह लगाम कसनी चाहिए। यही नहीं उसके आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों पर भी हमेशा के लिए रोक लगनी चाहिए। पाक के प्रमुख अखबार डॉन ने अपने संपादकीय में लिखा है,…
नयी दिल्ली। तीन राज्यों में नौ लोगों की जान लेने के बाद चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ओड़िशा तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार शाम को मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह ओड़िशा तट पर टकराने के साथ ही इस तूफान ने व्यापक तबाही मचायी। यूपी के चंदौसी में पांच लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गयी, जबकि ओड़िशा में तीन लोगों की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने कही है। झारखंड के पलामू में बारिश के कारण दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अकेले ओड़िशा में 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों…
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदीजी अब संभल कर भाषण देते हैं। मैं कहता हूं ‘चौकीदार’ तो लोग कहते हैं- ‘…चोर है।’ उन्होंने एक बार फिर यहां ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाये। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से पूरा देश परेशान हुआ। केवल रीवा में 12 हजार छोटे व्यापार बंद हो गये। कांग्रेस सरकार आने पर शुरू की जाने वाली न्याय योजना को लेकर उन्होंने…
हिंडौन (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के हिंडौन और सीकर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। सर्जिकल स्ट्राइक के कांग्रेस के दावे पर उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस कह रही है कि उसने अपनी सरकार में छह सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। ये कैसा स्ट्राइक था, जिसके बारे में आतंकियों को पता ही नहीं चला, पाकिस्तान को पता नहीं चला, भारतीयों को भी पता नहीं चला। पहले उन्होंने मजाक उड़ाया, फिर विरोध किया और अब कह रहे हैं, मैं भी, मैं भी। मोदी ने कहा, कांग्रेस के एक वरिष्ठ…
हैदराबाद: शहर में एक शादी समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक मिनी ट्रक बारात में घुस गया। तेज रफ्तार में आए इस ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का विडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर माना जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना 3 मई की है। हैदराबाद के एक इलाके में गाजे-बाजे के साथ बारात जा रही थी। आगे बाजा बजाते हुए कुछ लोग चल रहे थे, उनके पीछे अन्य लोग थे। बारात में दो घोड़े भी थे,…