नई दिल्ली: राहुल गांधी के खिलाफ चौकीदार वाले बयान के मामले में दाखिल बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। मीनाक्षी का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने पॉलिटिकल बयान में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि चौकीदार चोर है। ऐसे में राहुल गांधी ने कोर्ट की अवमानना की है। राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि अपने उस बयान पर वह खेद जताते हैं जिसमें कहा था कि कोर्ट ने कहा कि चौकीदार चोर है। लेकिन पॉलिटिकल स्लोगन पर…
Author: azad sipahi desk
आज हम बात कर रहे हैं झारखंड में महागठबंधन में शामिल दलों की स्थिति पर। झारखंड के पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। इस दिन तीन सीटों चतरा, लोहरदगा और पलामू पर वोट डाले जायेंगे। इधर दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी और तीसरे तथा चौथे चरण की जारी है। राजग ताल ठोक कर मैदान में है। पर अब तक विपक्षी महागठबंधन की सक्रियता नजर नहीं आ रही। अभी तक विपक्षी एकता की धमक कहीं दिखायी नहीं पड़ी, जिसका शोर-शराबा छह माह पहले से हो रहा था। चुनाव को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने छह महीने तक भूमिका तैयार की। महागठबंधन बनाया। पर गौर करनेवाली बात यह है कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद महागठबंधन का जोश और जज्बा दिखायी नहीं पड़ा, जिसे विपक्ष के लोग देखने की अपेक्षा कर रहे थे। हालांकि इन सबके बीच बाबूलाल मरांडी और शिबू सोरेन के नामांकन के अवसर पर उसकी एक झलक जरूर दिखायी पड़ी। सबसे पहले कोडरमा सीट से बाबूलाल के नामांकन के दौरान गिरिडीह में विपक्ष के दिग्गज जरूर जुटे। फिर फुरसत की चादर तान कर सो गये। उनकी एक झलक सोमवार को भी देखने को मिली, जब शिबू सोरेन दुमका से नामांकन करने गये। इनमें हेमंत सोरेन से लेकर डॉ अजय कुमार और गौतम सागर राणा तक शामिल रहे। यहां यह भी गौर करनेवाली बात है कि महागठबंधन के संयुक्त स्टार प्रचारकों की सूची तक नहीं बनी है और न ही उनका कोई कार्यक्रम जनता के बीच है। उधर, एनडीए है कि झारखंड की चौदह सीटों पर हांक लगा रहा है। चुनाव से पहले एनडीए नाम की चीज विलुप्त होने के कगार पर थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई, राजग का प्रमुख घटक दल आजसू अपने तमाम गिले-शिकवे भुला कर भाजपा के गले मिल गयी। उसके सुप्रीमो सुदेश महतो हर प्रमुख नामांकन में मौजूद रहे। एक समय लगता था कि रघुवर दास और आजसू प्रमुख सुदेश महतो के बीच की दूरी चौड़ी हो गयी है, लेकिन चुनावी बिगुल बजते ही दोनों साथ-साथ हो गये और अब तो दोनों की यात्राएं साथ-साथ हो रही हैं। दोनों ही देश में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। महागठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के नेताओं की एक दूसरे से बढ़ती दूरियां और छिन्न-भिन्न होती टीम पर नजर डाल रहे हैं दीपेश कुमार।
Delhi: सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अजिंक्य रहाणे के शतक और स्टीव स्मिथ की हाफ सेंचुरी की बदौलत राजस्थान ने 6 विकेट पर 191 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दिल्ली ने इस स्कोर का करारा जवाब दिया। शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत की और इसके बाद ऋषभ पंत ने अपने ही अंदाज में मैच खत्म किया। दिल्ली ने चार गेंद बाकी रहते 4 विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीता। इसके साथ ही दिल्ली आईपीएल…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला किया। सिद्धू ने बेरोजगारी मुद्दे को लेकर मीडिया के सामने कई आधिकारिक कंपनियों के आंकड़ों को पेश करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार में नौवजवानों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बेरोजगारी के अलावा वर्ल्ड बैंक से लिए गए कर्ज के बारे में भी विस्तार से बताया। सिद्धू ने टवीट किया जिसमें उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, सत्यमेव जयते! एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रोजगार खत्म होने पर चर्चा हुई। ना राम मिला, ना रोज़गार मिला, बस हर…
नई दिल्ली: श्रीलंका में रविवार ईस्टर पर्व के अवसर पर लगातार हुए 8 बम धमाकों से पूरा विश्व स्तब्ध रह गया था। इन धमाकों में 290 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 लोग घायल हैं। किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन विदेशी मीडिया में नेशनल तौहीद जमात का नाम लिया जा रहा है, जो कि एक इस्लामिक चरमपंथी संगठन है। तमिलनाडु में भी है सक्रिय इसका एक धड़ा तमिलनाडु में भी सक्रिय बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस के मुख्य अधिकारी ने 10 दिन पहले अलर्ट किया…
रांची: रांची संसदीय सीट से तीन अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने रांची समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी दी कि अब रांची लोस सीट से 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये गये। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सात उम्मीदवारों को रैंडमाइजेशन के जरिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। अरशद अयूब, मोख्तार अहमद, राजेश महतो ने अपने नाम वापस ले लिये हैं। तीनों ने निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर माहौल गर्म है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना याचिका पर प्रतिक्रिया दी और अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी। राफेल मुद्दे की पुनर्विचार याचिका के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि चौकीदार चोर है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी…
भोपाल: भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुंबई हमले के शहीद को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया जिसका जबाव देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी भी शहीद का अपमान नहीं किया। मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा द्वारा मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान की काफी आलोचना हो रही है। चुनाव आयोग ने उनके इसी बयान पर एक नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। प्रज्ञा ने नोटिस के जवाब में कहा, ‘मैंने अपने बयान में किसी…
आजाद सिपाही संवाददाता बोकारो। वर्ष 2019 चुनावी समर के लिए तैयार है। देश की तकदीर का फैसला आगामी 12 मई को जनता करेगी। जनता फैसला किसके पक्ष में देगी, यह उसी को तय करना है। वही तय करेगी कि देश की बागडोर किसके हाथो में देगी, उसके हाथों जिसने देश पर 60 वर्षो तक कुशासन किया या उसके हाथ में जिसने आतंकवाद, उग्रवाद से सुरक्षित रखते हए सुशासन लाया। उक्त बातें बोकारो के जैनामोड़ स्थित बांधडीह खेल मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी…
आजाद सिपाही संवाददाता रामगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में 22 अप्रैल को पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी गोपाल प्रसाद साहू शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू एवं संचालन सचिव विनोद महतो ने किया। गोपाल साहू ने कहा कि मुझे कुछ लोग बाहरी बता रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मेरा परिवार 100 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहा है। मैं झारखंड का पुत्र हूं। जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा यहां के…
एजेंसी कोलंबो। ईस्टर के पवित्र त्योहार पर चर्च में इकट्ठा हुए लोगों को आत्मघाती हमलवरों ने रविवार को निशाना बनाया। अब यहां कोलंबो में बस स्टैंड पर 87 बम डेटोनेटर मिले हैं। बता दें रविवार को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित हमलावरों ने तीन लग्जरी होटलों को भी अपना निशाना बनाया। अब तक इन हमलों में मरनेवाले लोगों की संख्या बढ़ कर 290 हो चुकी है। इसमें विदेशी नागरिकों सहित छह भारतीय भी शामिल हैं। वहीं घायलों की संख्या 500 से ज्यादा है। इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है, जो आज आधी रात…