Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: 70 साल तक चली कानूनी लड़ाई, 40 दिन तक लगातार मैराथन सुनवाई के बाद आज अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है। राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति यानी 5-0 से ऐतिहासिक फैसला सुनाया। निर्मोही अखाड़े के दावे को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही पक्षकार माना। टॉप कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा विवादित जमीन को तीन पक्षों में बांटने के फैसले को अतार्किक करार दिया। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान…

Read More

नई दिल्ली/अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जब करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करने पंजाब पहुंचे तो सिख पगड़ी में दिखे। पूरे समय वह किसी सिख की तरह भगवा पग में ही रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उनकी एक दिलचस्प मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। यह तस्वीर अपने आपमें सब कुछ कह रही है। चुनाव प्रचार या आम दिनों में बीजेपी और कांग्रेस में भले ही वार-पलटवार का दौर चलता रहे पर यहां पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पूरी गर्मजोशी से मिले। दोनों ने बेहद खुशनुमा माहौल में हाथ मिलाया और सबसे…

Read More

New Delhi : देश के सबसे चर्चित केस राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है। 5 सदस्यीय संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे से अपना फैसला पढ़ना शुरू करेगी। इस बेहद संवेदनशील मामले को देखते हुए देशभर में पुलिस अलर्ट पर है। हाइलाइट्स >>अयोध्या पर फैसले को देखते हुए एहतियातन दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आसपास धारा-144 लगाई गई। (रिपोर्ट- विशाल आनंद शर्मा) >>अयोध्या विवाद पर फैसले के मद्देनजर राजस्थान के जैसलमेर में 30 नवंबर तक धारा-144 लगाई गई। >>विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और महासचिव मिलिंद परिंदे दोपहर…

Read More

रांची। एक सप्ताह की मशक्कत के बाद अंतत: शुक्रवार को झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गयी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन इसकी जानकारी संवाददाताओं को दी। आरपीएन सिंह ने यह भी कहा कि गठबंधन की ओर से हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। सहमति के मुताबिक झारखंड की 81 सीटों में से 43 पर झारखंड मुक्ति मोर्चा लड़ेगा। 31 सीटें कांग्रेस के खाते में आयी हैं, जबकि राजद को सात सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। अंदरखाने की सूचना है कि इसे लेकर राजद…

Read More

रांची। झारखंड विकास मोर्चा ने इस विधानसभा चुनाव में अपनी अलग राह नापते हुए प्रथम चरण के लिए नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के तहत झाविमो ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने 13 में 9 सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है। पार्टी ने राहुल अग्रवाल को डालटनगंज से प्रत्याशी बनाया है। राहुल अग्रवाल ने एक दिन पहले ही झाविमो की सदस्यता ली थी। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के पुत्र विजय कुमार केशरी को भवनाथपुर से प्रत्याशी बनाया है।…

Read More