श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिल रही है। बुधवार तड़के बडगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बुधवार तड़के बडगाम के गोपालपोरा-चडोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षाबलों से खुद को घिरा हुआ देखकर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को…
Author: azad sipahi desk
अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने राज्य में बाघ की मौजूदगी के दावे की पुष्टि की है। एक शख्स ने दावा किया था कि उसने महिसागर जिले में एक बाघ को सड़क पार करते देखा था जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में खुफिया कैमरे लगाए थे। मंगलवार को यह बाघ इन खुफिया कैमरों में भी कैद हुआ। राज्य के वन मंत्री गणपतसिंह वसावा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘इसकी पुष्टि हो चुकी है। एक बाघ जो 7-8 साल की उम्र का है, वह महिसागर में देखा गया है।’
वॉशिंगटन: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पेंटागन के एक शीर्ष कमांडर ने श्रीलंका के साथ स्थायी संबंध स्थापित करने की वकालत की है। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के प्रमुख एडमिरल फिलिप्स डेविडसन ने सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा, ‘‘श्रीलंका हिंद महासागर में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है और हमारे सैन्य संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन तमिल एवं सिंहली समुदाय के बीच तनाव और राजनीतिक संकट हमारी साझेदारी के आगे बढ़ने के मार्ग में अस्थिरता एवं संभावित बाधा उत्पन्न करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा…
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को कहा कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को प्रताड़ित करनेवालों के साथ उनके पुत्र हेमंत सोरेन सत्ता के लिए महागठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस ने शिबू सोरेन को कोयला मंत्री पद से हटाया। कोयला घोटाला में उन्हें जेल भेजा। झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने चिरूडीह कांड में शिबू सोरेन को जेल भिजवाया। यह सब भूल कर सत्ता के लिए हेमंत सोरेन कांग्रेस, झाविमो और राजद के साथ महागठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जनता को ठगने वालों की जमात है। महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से…
कलस्टर सम्मेलन के माध्यम से जनता को साध रही है भाजपा
Mumbai: साल 2017 में अली अब्बास जफर की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में दिखाई दी सलमान खान और कटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘भारत’ में दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है। जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है तभी से यह चर्चा में बनी हुई है। पिछले महीने फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें सलमान के डिफरेंट लुक्स को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान की यह आने वाली फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स चाहते हैं…
रांची। संथाल परगना में कार्यरत संगठन पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआइ) पर झारखंड सरकार ने मंगलवार को फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले राज्य सरकार ने 21 फरवरी 2018 को पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन बाद में झारखंड हाईकोर्ट ने तकनीकी खामियों के आधार पर प्रतिबंध को निरस्त कर दिया था। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विस्तृत समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि पीएफआइ झारखंड के साथ-साथ पूरे राष्ट्र में विशेषकर केरल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार में…