Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»झारखंड के लिए प्रत्याशी चयन कर भाजपा ने दिये दो बड़े संदेश
    विशेष

    झारखंड के लिए प्रत्याशी चयन कर भाजपा ने दिये दो बड़े संदेश

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 22, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    बड़े नेताओं के परिजनों को टिकट देकर खेमेबंदी को जड़ से कर दिया खत्म
    पार्टी ने नये चेहरों को मौका देकर बुजुर्ग नेताओं को दिया बदलाव का मैसेज
    राज्य के जातीय और सामाजिक समीकरणों का भी पार्टी ने रखा है खास ध्यान

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    झारखंड में अगले महीने होनेवाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही चुनाव से संबंधित दूसरी रणनीतियों को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन सभी सियासी और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच विभिन्न दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस मामले में विपक्षी एनडीए ने बढ़त बना ली है, क्योंकि भाजपा समेत उसके सभी चार घटक दलों ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के बाद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। एनडीए के सबसे बड़े घटक दल भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी कर साफ कर दिया है कि वह इस चुनाव को जीतने में कोई भी कसर बाकी नहीं रखनेवाली। पार्टी ने इस सूची के माध्यम से दो बड़े राजनीतिक संदेश दे दिये हैं। पार्टी ने सभी बड़े नेताओं के परिजनों को टिकट देकर प्रदेश इकाइ की खेमेबंदी को एक झटके में खत्म कर दिया है। अब पार्टी के सभी बड़े नेता अपने-अपने परिजनों को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। इससे न केवल पार्टी को लाभ होगा, बल्कि उन नेताओं को दूसरों के खिलाफ काम करने का मौका नहीं मिलेगा। भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची के जरिये दूसरा संदेश यह दिया है कि वह बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी ने नये चेहरों को मौका देकर अपने बुजुर्ग नेताओं को बता दिया है कि पार्टी बदल रही है और झारखंड का चुनाव पीढ़ियों के अवसान और उदय का गवाह बनेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा प्रत्याशियों की सूची के क्या हैं सियासी संदेश और इसका क्या हो सकता है असर, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 13 नवंबर को होनेवाले पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम चल रहा है, जबकि 20 नवंबर को होनेवाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना अगले कुछ घंटों में जारी होनेवाली है। झारखंड की छठी विधानसभा के 81 सदस्यों को चुनने के लिए हो रहा यह चुनाव कितना महत्वपूर्ण और रोमांचक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दल और गठबंधन अपनी रणनीति में किसी तरह का रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं है। जहां तक बात विपक्षी एनडीए गठबंधन की है, तो उसने झारखंड में न केवल सीट शेयरिंग को तेजी से अंतिम रूप दे दिया, बल्कि भाजपा और उसके तमाम सहयोगी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। एनडीए की सीट शेयरिंग फार्मूले में भाजपा को 68, आजसू को 10, जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट मिली है। इन सभी दलों ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जबकि आजसू ने आठ प्रत्याशी घोषित किये हैं।

    भाजपा की सूची जारी होने के बाद, जैसा कि हर चुनाव में होता है, असंतोष पैदा हो गये है। कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। लेकिन भाजपा का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व इस स्थिति को पहले ही भांप चुका था। इसलिए उसकी तरफ से इस तरह की असंतुष्ट गतिविधियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में कई मुद्दों को ध्यान में रखा था। इसमें खास सावधानी बरती गयी है। सभी जातीय और सामाजिक समीकरणों के अलावा आरक्षित सीटों पर जीत हासिल करने के लिए विशेष रणनीति के तहत प्रत्याशियों का चयन किया गया है।

    उम्मीदवारों के चयन में सर्वे रिपोर्ट बना आधार
    इस चुनाव में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक पांच सालों तक रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार ने कार्यकाल पूरा किया। लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर सरयू राय का टिकट काटना और आजसू पार्टी के साथ समझौता नहीं हो पाना भाजपा को महंगा पड़ा। दोनों ही दलों को 2019 के चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा और भाजपा सत्ता से बाहर हो गयी। इसलिए इस बार पार्टी की ओर से पहले सर्वे काराया गया। अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही उम्मीदवार चयन का काम पूरा किया गया।

    बड़े नेताओं के परिजनों को मौका
    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी 66 प्रत्याशियों की सूची पर नजर दौड़ाने से एक बात साफ हो जाती है कि पार्टी ने परिवारवाद के अपने मुद्दे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है। उसने झारखंड के तमाम बड़े नेताओं के परिजनों को टिकट देकर साफ कर दिया है कि अभी उसकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर चुनाव जीतना है। पार्टी ने बड़े नेताओं की पत्नियों, भाइयों, बेटों और बहुओं को टिकट दिया है। इसके अलावा सभी वर्गों को भी साधने की कोशिश की गयी है। इस सूची से एक बात तो साफ है कि भाजपा ने सभी बड़े नेताओं को साधने की कोशिश की है। इसका लाभ यह होगा कि अब पार्टी के सभी नेताओं को अपने परिजनों के चुनाव पर फोकस करना होगा और वे पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी नेताओं को नुकसान पहुंचाने पर ध्यान नहीं दे सकेंगे। इससे पार्टी की प्रदेश इकाई में व्याप्त खेमेबंदी को खत्म करने में भी मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए चंपाई सोरेन के साथ ही उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को भी टिकट दिया गया है, तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को भी प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भी मैदान में उतारा गया है, तो मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को भी टिकट दिया गया है। इतना ही नहीं, सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को भी मैदान में उतारा गया है। इससे साफ है कि भाजपा अपने बड़े नेताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती थी और उनके बीच जारी प्रतिद्वंद्विता को खत्म करने का इससे अच्छा उपाय उसके पास नहीं था।

    दूसरी पीढ़ी को दिया गया अवसर
    भाजपा ने प्रत्याशी चयन के जरिये दूसरा बड़ा संदेश यह दिया है कि झारखंड विधानसभा का यह चुनाव उसके लिए बदलाव का बड़ा संकेत है। यह चुनाव पीढ़ियों के अवसान और उदय का गवाह बनेगा। इसलिए पार्टी ने दूसरी पीढ़ी के कई प्रत्याशियों को मौका दिया है। भाजपा में सबसे बड़ी समस्या थी कि उसके कई बड़े नेता अपने लोगों के लिए टिकट मांग रहे थे। इसलएि पार्टी ने उनकी दूसरी पीढ़ी को तवज्जो दी है। हरियाणा में भी भाजपा ने यही फार्मूला अपनाया था, जो कामयाब रहा था। पार्टी ने अपने बुजुर्ग नेताओं को बता दिया है कि यह बदलाव का दौर है और नयी पीढ़ी के लिए उन्हें जगह खाली करनी होगी।

    भाजपा के प्रत्याशियों की सूची के इन दो संदेशों के अलावा इसमें सामाजिक संतुलन का भी खास ध्यान रखा गया है। इसलिए सूची जारी होने के बाद पार्टी के भीतर उभरे असंतोष का कोई खास असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। अब इन प्रत्याशियों में कितनों को झारखंड की सबसे बड़ी पंचायत में प्रवेश का अधिकार मिलता है, यह तो 23 नवंबर को ही पता चलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची पुलिस ने मांगा गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह के खिलाफ वारंट
    Next Article जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में हाइकोर्ट ने प्रतिवादी राज्य सरकार एवं जेएसएससी को जारी किया नोटिस, सुनवाई 3 दिसंबर को
    shivam kumar

      Related Posts

      नेमरा: एक गांव, एक सपना और संघर्ष की ऐसी विरासत, जिसने झारखंड को नयी पहचान दी

      October 16, 2026

      छत्तीसगढ़ का अनुभव, झारखंड की चुनौती: पवन साय के सामने भाजपा संगठन को धार करने का टास्क

      September 26, 2026

      पुण्यतिथि पर विशेष: जनसेवा और मजदूर अधिकार के अमर संवाहक थे उदय शंकर ओझा

      September 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      • झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया
      • SSC की परीक्षाओं को लेकर रांची के 3 परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version