Browsing: Jharkhand Top News

जोगता थाना अंतर्गत सिजुआ 10 नंबर मोड़ स्थित एक आवास में मंगलवार को छापेमारी कर लगभग एक किलो अवैध गांजा जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान गांजा विक्रेता टीम को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। टीम ने जब्त गांजा को जोगता पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि सिजुआ 10 नंबर मोड़ से भारी पैमाने पर गां

भारतीय जनता पार्टी झारखंड विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट में झारखंड को पूरे देश में बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान पर बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च में यह दर 8.2 फीसदी थी जो कोरोना संकट के इस दो माह में बढ़कर 59.2 फीसदी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि इस वैश्विक आपदा से उपजी यह भयावह तस्वीर प्रदेश के लिए

डीसी नैंसी सहाय ने कहा है कि वैश्विक महामारी के इस काल में सभी को अपने-अपने स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि सामूहिक रूप से कोरोना के विरुद्ध जारी युद्ध से लड़कर जीत हासिल की जा सके। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के इस जंग में एक जागरूक नागरिक की तरह आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। सबसे महत्वपूर्ण उन लोगों का तिरस्कार न करें जो एकांतवास में हैं। सभी हमारे अपने हैं, उनका ध्यान रखें। समाज में उन्हें स्वीकार करें। याद रखें हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। डीसी नैंसी स

झारखंड में कोरोना से एक और मौत हुई है। रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती 69 वर्षीय महिला मंगलवार को कोरोना से जंग हार गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 8 हो गई है। महिला बोकारो के फुसरो कि रहने वाली है। ब्रेन हैम्‍रेज होने के बाद मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद महिला को रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां इलाज़ के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। महिला के शव को सुरक्षित रखा गया है।

भारत-चीन सीमा पर झारखंड के श्रमिक सड़क निर्माण करेंगे। लद्दाख-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन की सीमा पर सड़क बनाने के लिए झारखंड से 11815 मजदूर जायेंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने समय पर मजदूरों का भुगतान करने, सुरक्षा की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का आश्वासन देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मजदूरों को भेजने का आग्रह किया था। सभी आश्वासन लिखित में मिलने के बाद सीएम ने मजदूरों को भेजने की मंजूरी दे दी।

रांची। होटवार जेल में बंद तब्लीगी जमात के 17 विदेशियों को रांची सिविल कोर्ट से राहत नहीं मिली। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने चार महिला सहित 17 विदेशियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पूर्व 12 मई को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी फहीम किरवानी की अदालत ने इन सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद इन्हें जेल भेजा गया था। मामले को लेकर हिंदपीढ़ी थाना में सात अप्रैल 2020 को कांड संख्या 34/ 2020 दर्ज किया गया था।

राजनीति केवल अवसरवादिता का खेल नहीं है। यदि ऐसा होता, तो राजनीतिक दलों के लिए अवसरों की कमी कभी नहीं रही, लेकिन बहुत से अवसर पर इसका लाभ उठाने की उन्होंने नहीं सोची, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम ठीक नहीं होते। झारखंड में भाजपा शायद राजनीति के इस गूढ़ मंत्र को भूल गयी है। तभी पार्टी ने अपने बाहुबली विधायक ढुल्लू महतो के पक्ष में बयान देकर पूरी पार्टी को नये विवाद में डाल दिया है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के विधायकों का अभी क्या महत्व है, इसे तो आसानी से समझा जा सकता है, लेकिन भाजपा ने एक ऐसा मु

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारत-चीन सीमा पर झारखंड के श्रमिक सड़क निर्माण करेंगे। लद्दाख-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन की…

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत बनाना भाजपा का लक्ष्य है। पार्टी कार्यकर्ता स्वदेशी के संकल्प और कोरोना…