Browsing: Jharkhand Top News

आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायफ्ता पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उसकी पत्नी सुशीला देवी को सीबीआइ की टीम ने दुमका से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे रांची लाया गया। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने नवंबर माह में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हाइकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद हरिनाराण राय को निचली अदालत

दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ मेले से वापस घर आ रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। पीड़िता के बयान पर बुधवार को थाना में एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की सफलता का प्रतिशत इतना अधिक कैसे हो रहा है। क्या यह केवल लोकप्रियता और विवादास्पद मुद्दों को उछालकर ध्रुवीकरण की राजनीति का कमाल है या इसके पीछे कोई ठोस रणनीति। इस सवाल का एक ही जवाब है कि भाजपा भारतीय राजनीति की वह ताकत बन चुकी है, जि

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर रोड नंबर 1 स्थित साधना न्यूज के कार्यालय में छह मार्च 2018 की शाम हुई दो सगे भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या का आरोपी लोकेश चौधरी ने बुधवार को विशाल श्रीवास्तव के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने घटना के 21 महीने के बाद सरेंडर किया है। एक और मुख्य आरोपी एमके सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के श्रमिकों का कल्याण और सर्वांगीण विकास वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए जनवरी तक रोड मैप तैयार करें। श्रमिकों के लिए रफ्तार से काम करने वाली टीम ब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जब राज्य की कमान संभाली थी तो उस समय सबकुछ विपरीत स्थिति में था। खजाना खाली, लॉ एंड आर्डर की समस्या, खनिज संपदाओं की तस्करी, एक समुदाय विशेष के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे थे। इन सबों से हेमंत और उनकी टीम को निपटना था। बेरोजगारी अलग मुंह बाये खड़ी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले झारखंड में बेतहाशा सरकारी खर्च पर रोक लगा दिये। फालतू नये भवन के निर्माण पर रोक लगा दी गयी। सी

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद सफल रहा। इस आंदोलन को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला, सभी ने किसानों के साथ खड़े होकर यह दिखा दिया कि जो भी ईमान की रोटी खाते हैं वे अन्नदाताओं के साथ हैं। मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों के अधिकार पर अतिक्रमण कर रहा है पर केंद्र को यह जान लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डर के नहीं ब

। दोहरी राजनीति करनेवाले दलों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था, पर झारखंड की जनता ने इस बंद को नकार दिया। किसानों के भारत बंद में एक भी किसान झारखंड में सड़कों पर नहीं उतरा।
मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि ज

झारखंड के दो पूर्व विधायकों को जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। इनमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत शामिल हैं। दोनों ही लोहरदगा से आते हैं। उन्होंने लोहरदगा एसपी से शिकायत की है कि उनसे 40 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

केंद्र सरकार के उपक्रम दामोदर घाटी निगम, यानी डीवीसी ने झारखंड सरकार से बकाया वसूलने के लिए इसके सात जिलों की बिजली काटने की चेतावनी दी है। जाहिर है कि इस चेतावनी के बाद चिंता बढ़ी है, क्योंकि इससे पहले मार्च में भी डीवीसी इस तरह की हरकत कर चुका है। झारखंड सरकार पर डीवीसी का करीब पांच हजार करोड़ रुपये बकाया है। यह बकाया नवं

कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर बुलाये गये भारत बंद का झारखंड में व्यापक असर दिख रहा है। बंद के समर्थन में राजद, कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। एक ओर जहां गिरिडीह में दुकानदार और बंद समर्थकों के बीच झड़प हुई। वहीं राजधानी रांची में भी समर्थक सड़क पर उतरे और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी भी