राजनीति बेहद अनिश्चितता का पर्याय है। यहां कब किसका सितारा बुलंद होगा और कब कौन हाशिये पर चला जायेगा, कहा नहीं जा सकता। झारखंड के दूसरे मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। वह झारखंड की सियासत में एक धूमकेतु की तरह उभरे और देखते-देखते सत्ता शीर्ष तक जा पहुंचे, लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद वह न केवल झारखंड की राजनीति से, बल्कि भाजपा संगठन के भीतर भी हाशिये पर धकेल दिये गये। इन पांच सालों में व
Browsing: Jharkhand Top News
देश के कुछ राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने…
रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में चौका पड़ता है। यहां एक बड़ा चौराहा है। बड़ा फ्लाइओवर भी है। चौराहे पर सिल्ली जाने वाले रास्ते में धूल धूसरित दो मूर्ति दिखी। आजाद सिपाही की टीम एक जनवरी को सरायकेला जा रही थी। चौक पर टीम रु
मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर में एक नक्सली ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी की पीट-पीट कर जख्मी करने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। मृतकों में विनोद सिंह, नक्सली प्रगास सिंह और उसकी पत्नी प्रेमनी शामिल है।
विगत 2 साल में कोडरमा संसदीय क्षेत्र में राजनीति के बड़े बदलाव दिखे, जिसका असर प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ा। अब एक बार फिर कोडरमा संसदीय क्षेत्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर की संभावना बनती दिख रही है। दरअसल, राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने और कोडरमा से सांसद चुने जाने के बाद यहां विपक्ष को बड़ा झटका
दशकों बाद कोयलांचल धनबाद की आबो-हवा बदली है। झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार के एक साल और वैश्विक महामारी कोरोना काल के दस महीनों में धनबाद जिला के सभी छह विधानसभा क्षेत्र धनबाद, बाघमारा, झरिया, निरसा, टुंडी, सिंदरी विधानसभा तक बदलाव की बयार चरम पर है।
रांची। चूड़ियां बेच कर आइएएस अधिकारी बननेवाले कोडरमा डीसी रमेश घोलप फिर चर्चा में हैं। द बेटर इंडिया ने उन्हें वर्ष 2020 के आइएएस हीरो की सूची में छठा रैंक दिया है। बेटर इंडिया ने उन्हें इस सूची में इसलिए जगह दी है, क्योंकि उन्होंने 35 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करा कर न सिर्फ स्कूलों में भर्ती कराया, बल्कि उनकी पहल से वे अच्छी शिक्षा भी पा रहे हैं।
नये साल के पहले दिन उलिहातू स्थित चर्च में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मुख्य अनुष्ठाता आर्च बिशप फेलिक्स ने नये वर्ष का संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज हम माता मरियम को ईश्वर की माता और हमारी माता के रूप में जय-ज
साल के पहले दिन रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट की नींव रखी। इसके तहत धुर्वा के आनी गांव में 1008 लाइट हाउस का निर्माण होगा। धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर के पीछे आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल रहे। रांची के साथ देश के चार शहर इंदौर, राजकोट, अगरतला और लखनऊ में भी इस प्रोजे
झारखंड हाइकोर्ट की पहल पर अंतरजातीय विवाह करनेवाले जोड़े को मिलाया गया। हाइकोर्ट ने बोकारो निवासी राजेश कुमार की ओर से दायर हैवियस कॉरपस याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि युवक और युवती दोनों वयस्क हैं, दोनों पति-पत्नी हैं और वे साथ रहेंगे। दोनों बालिग हैं इसलिए किसके साथ वे रहेंगे, इस पर निर्णय लेने के लिए वे स्वतंत्र हैं।
झारखंड के सबसे शालीन और स्पष्टवादी छवि के राजनेता माने जानेवाले बाबूलाल मरांडी इस समय अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक कैरियर के उस दोराहे पर खड़े हैं, जहां एक तरफ खाई है, तो दूसरी तरफ कुआं। 21वीं शताब्दी के तीसरे दशक का पहला साल उनके इस कैरियर को किस तरफ ले जाता है, यह तो भविष्य में
