Browsing: विशेष

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया-दारु बेचती नहीं दिखे, यह राज्य सरकार का संकल्प है। कोई भी महिला हड़िया-दारु बनाने और बेचने का कार्य मजबूरी में ही करती हैं। हड़िया-दारु बनाने और बेचने वाली महिलाओं को अब आजीविका से जोड़कर तथा हरसंभव मदद कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम सरकार करेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को अचानक रजरप्पा स्थित बोरिया बाबा के आश्रम में पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस ने यहां बोरिया बाबा आश्रम में बोरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य से बंद कमरे में बातचीत और पूजा भी की। इस दौरान मौके पर झारखंड के भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदुभूषण दुबे भी मौजूद रहे

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। इससे 25 हजार तक का कर्ज लेनेवाले किसानों को तत्काल लाभ मिलेगा। वर्तमान में गठबंधन सरकार चुनावी घोषणापत्र में किसानों की लोन माफी को लेकर किये गये वादों को पूरा करने का काम करेगी। वहीं नियोजन नीति पर हा

झारखंड की दो विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। दुमका और बेरमो में तीन नवंबर को मतदान होगा। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में होनेवाला यह पहला उप चुनाव है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन दोनों सीटों पर कब्जे के लिए सियासी रणनीतियां बनायी जाने लगी हैं। यह मुकाबला बेहद कांटे का होगा, क्योंकि सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस जहां इन दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी, वहीं भाजपा विधानसभा चुनाव में हुई करारी पराजय का बदला लेने की हरसंभव कोशिश करेगी। सीटों पर कब्जे के साथ सत्ताधारी गठबंधन के लिए एक और चुनौती इस उप चुनाव में है और वह यह कि इन दोनों सीटों के परिणाम राज्य सरकार के नौ महीने के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी होगा। जहां तक प्रत्याशियों का सवाल है, तो सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई व्यवधान नहीं है, उसने दुम

चुनाव आयोग ने दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी। मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न होंगे।

। संसद से पारित कृषि विधेयक कानून को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लेकर राजभवन तक निकाला गया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कांग्रेसी हाथों में तख्ती भी लिये हुए थे। इसमें लिखा था- तुम जमीन पर जुल्म लिखो, हम आसमां पर इंकलाब लिखेंगे…। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, सांसद धी

रांची। कोरोना काल में गलत ढंग से रह रहे तब्लीगी जमात के 17 विदेशियों समेत 18 लोगों को सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीजेएम कोर्ट ने तबलीगी जमात के 17 विदेशियों एवं रांची के एक निवासी के चार्जफ्रेम पर सुनवाई की। इस दौरान सभी 18 लोगों ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया। तब्लीगी जमात के 17 आरोपियों ने कोर्ट से अपने देश वापस लौटने की इच्छा जतायी

भारत में राजनीति भी अजीब फंडा है। यहां कौन नेता किस कारण से कब किस दल को छोड़ेगा या कब किसमें शामिल हो जायेगा, इसकी भविष्यवाणी बेहद कठिन है। शायद इसलिए व्यक्तिगत आकांक्षाओं और अपना राजनीतिक उद्देश्य पूरा करने के लिए नेताओं का दलबदल करना सुर्खियों में नहीं आता। आम लोग भी इस खेल को समझने लगे हैं। इसके बावजूद कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिनका दल बदलना राजनीति के मैदान में कम से कम हलचल तो जरूर पैदा करता है, हालांकि इस बदलाव के का

राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें रिम्स के ट्रामा सेंटर में बनाए गए कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। मंत्री को रविवार रात से सांस लेने में तकलीफ थी। साथ ही सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार के साथ बदन दर्द की भी शिकायत थी। सोमवार सुबह उन्हें उनके बोकारो स्थित भंडारीदह स्थित आवास से एंबुलेंस के जरिए रांची लाया गया। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

ओरमांझी। राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड की गगारी पंचायत के छप्परटोली गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां 10 युवकों ने धर्म परिवर्तन किया है। ये युवक हिंदू और सरना धर्म छोड़ कर इसाई हो गये हैं। इस बात की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की पूजा समिति, मुखिया और सरना समिति ने रविवार को बैठक कर फैसला किया है कि युवक या तो ग्रामसभा

। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह रविवार को रांची पहुंचे। वह सोमवार को कृषि बिल के खिलाफ होनेवाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। इधर, रविवार को उन्होंने कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लिया। वहीं दूसरी ओर विधायकों संग भी सरकार के कामकाज की चर्चा की।