इस बार का चुनाव 2014 के मुकाबले भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण है। यह सच है कि लिोकसभा चुनाव में विपक्ष के वोटों का बिखराव नहीं हुआ तो भाजपा के समक्ष कड़ी चुनौती पेश आयेगी। पूर्व के उदाहरण भी इस बात को साबित करते हैं। एकीकृत बिहार के समय वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में झारखंड इलाके से भाजपा को 12 सीटें मिली थीं। लेकिन वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक सीट पर सिमट कर रह गयी थी। उस चुनाव में भी झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदलों का महागठबंधन हुआ था। एक सीट बाबूलाल मरांडी जीतने में सफल हुए थे। पिछली बार भाजपा के लिए हर मर्ज की दवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे, लेकिन इस बार भाजपा को इससे इतर मजबूत हथियार के साथ मैदान में उतरना होगा। कारण यह कि पिछली बार बाबूलाल मरांडी झामुमो और कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। वहीं झामुमो और कांग्रेस भी भाजपा के साथ साथ बाबूलाल मरांडी की मुखालफत कर रहे थे, लेकिन इस बार का सीन बहुत अलग है। महागठबंधन के तहत पिछली बार के सभी भाजपा विरोधी एक मंच पर जुट रहे हैं। ऐसे में भाजपा को विपक्ष के चौतरफा प्रहार का जवाब देने के लिए रणीनीति बनानी होगी। देखा जाये तो पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 47 लाख वोट लाकर 12 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि विपक्ष का वोट 54 लाख था, लेकिन जीत महज दो सीटों पर ही मिली थी। इस विषय पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन।
Browsing: विशेष
रांची। बात कुछ साल पुरानी है। तब झारखंड अलग राज्य नहीं बना था। रांची के महात्मा गांधी नगर भवन में…
रांची। हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी झाविमो के सांसद रह चुके हैं। उन्हें कांग्रेस के कल्चर के बारे में कुछ…
रांची। विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने राज्य की प्रमुख सड़कों पर कल्वर्ट और पुलिया निर्माण में इंजीनियरिंग मैनुअल के आधार…
पुरुलिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्बर बताते हुए कहा है कि वंदेमातरम की भूमि…
रांची। पिछले सप्ताह दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका में अपने स्थापना दिवस पर बड़ी रैली का आयोजन…
रांची। देश की सबसे प्रतिष्ठित और सक्षम जांच एजेंसी सीबीआइ की साख और उसके अधिकारियों के गिरते मनोबल का खामियाजा…
रांची। देश भर में टूटते बिखरते एनडीए के कुनबे के बीच झारखंड में भी इस गठबंधन में दरार आने के…
रांची। झारखंड विधानसभा में गुरुवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण विभाग की अनुदान मांग पारित हुई। विपक्ष के कटौती प्रस्ताव…
रांची। झारखंड में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ नहीं कराये जायेंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को रांची में…
रांची। विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कृषि विभाग की 3345 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनुदान…