Browsing: विशेष

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत पर अब छह सप्ताह के बाद झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद की ओर से अदालत से समय की मांग की गयी।

20 साल के युवा झारखंड की जब देश-दुनिया में चर्चा होती है, तो इसके गर्भ में छिपे खनिज पदार्थों के अकूत भंडार का जिक्र जरूर होता है। कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट और तांबा से लेकर यूरेनियम तक झारखंड की धरती से निकलता है और यही कारण है कि यह प्रदेश दुनिया भर की कंपनियों की निगाह में हमेशा ब

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही इस प्रदेश में जो धंधा सबसे अधिक फला-फूला, वह है जमीन का कारोबार। राज्य का कोई कोना ऐसा नहीं बचा, जहां जमीन कारोबारी नहीं फैले और कोई ऐसा शहर-कस्बा नहीं बचा,

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का तीन सदस्यीय प्र्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से कांके रोड स्थित उनके आवास में मुुलाकात की। आंदोलनकारियों ने विधान सभा अध्यक्ष को झारखंड आंदोलनकारियों के मान, सम्मान, अस्तित्व और स्वतंत्रा सेनानी का दर्जा देने की 14 सूत्री मांगों के समर्थन पत्र दिया। विधानसभा अध्यक्ष रवीं

दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात पांच बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला अपने पति के साथ मेले से वापस घर आ रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया था। पीड़िता के बयान पर बुधवार को थाना में एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की सफलता का प्रतिशत इतना अधिक कैसे हो रहा है। क्या यह केवल लोकप्रियता और विवादास्पद मुद्दों को उछालकर ध्रुवीकरण की राजनीति का कमाल है या इसके पीछे कोई ठोस रणनीति। इस सवाल का एक ही जवाब है कि भाजपा भारतीय राजनीति की वह ताकत बन चुकी है, जि

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर रोड नंबर 1 स्थित साधना न्यूज के कार्यालय में छह मार्च 2018 की शाम हुई दो सगे भाइयों हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या का आरोपी लोकेश चौधरी ने बुधवार को विशाल श्रीवास्तव के कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी ने घटना के 21 महीने के बाद सरेंडर किया है। एक और मुख्य आरोपी एमके सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के श्रमिकों का कल्याण और सर्वांगीण विकास वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए जनवरी तक रोड मैप तैयार करें। श्रमिकों के लिए रफ्तार से काम करने वाली टीम ब

। दोहरी राजनीति करनेवाले दलों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था, पर झारखंड की जनता ने इस बंद को नकार दिया। किसानों के भारत बंद में एक भी किसान झारखंड में सड़कों पर नहीं उतरा।
मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि ज

झारखंड के दो पूर्व विधायकों को जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। इनमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत शामिल हैं। दोनों ही लोहरदगा से आते हैं। उन्होंने लोहरदगा एसपी से शिकायत की है कि उनसे 40 लाख रुपये की लेवी मांगी गयी है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है।

केंद्र सरकार के उपक्रम दामोदर घाटी निगम, यानी डीवीसी ने झारखंड सरकार से बकाया वसूलने के लिए इसके सात जिलों की बिजली काटने की चेतावनी दी है। जाहिर है कि इस चेतावनी के बाद चिंता बढ़ी है, क्योंकि इससे पहले मार्च में भी डीवीसी इस तरह की हरकत कर चुका है। झारखंड सरकार पर डीवीसी का करीब पांच हजार करोड़ रुपये बकाया है। यह बकाया नवं