Browsing: विशेष

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए लागू किये गये तीन कानूनों के खिलाफ किसानों का 10 दिन पुराना आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के साथ पांच दौर की बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकला है और पंजाब से शुरू हुई आंदोलन की आग देश के दूसरे हिस्सों में फैल गयी है। राजधानी दिल्ली को घेर कर बैठे किसान अब मोदी सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गये हैं। पिछले साढ़े छह साल से केंद्र की सत्ता पर बैठी भाजपा के किसी फैसले के खिलाफ पहली बार इस स्तर का आंदोलन

रांची जयनगर एक्‍सप्रेस (18605) अब तीन राज्यों की यात्रा करेगी। बिहार और झारखंड के बाद यह अब उड़ीसा के राउरकेला तक जाएगी। रेलवे बोर्ड ने राउरकेला तक इसके विस्तार को अनुमति दे दी है। हालांकि रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने इस संबंध में फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव कदम उठाने का निर्देश दिया है। इसके लिए राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में सीबीएसइ संबद्धता वाले स्कूल खोलने की घोषणा की है। ये स्कूल 2021 के सत्र से शुरू हो जायेंगे। इन स्कूलों में शिक्षक, गुणवत्ता, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, परिसर समेत अन्य सुविधाएं किसी अग्रणी निजी सीबीएसइ स्कूल जैसी होंगी।

झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के सात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की। साथ ही इनकी तस्वीर भी जारी की गयी। पीएलएफआइ सरगना दिनेश गोप या उसकी संपत्ति की जानकारी देने वालों को 25 लाख रुपये दिये जायेंगे। इन सभी नक्सलियों की तलाश रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा की पुलिस को है। इनके खिलाफ लगातार अभियान भी चल रहा है।

मौसम में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव नजर नहीं आने वाला है। तीन दिनों तक मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। शुक्रवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में तो हल्का कुहासा देखा गया, लेकिन शहरी इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह में घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद पूरे दिन मौसम साफ ही रहेगा। मौसम विभाग के पुर्वानुमान में कहा गया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय तूफान बुरेवी का असर झारखंड पर न

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के जो निर्देश दिये हैं, उनसे ऐसा लगने लगा है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौटेंगी। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और उन्हें चौबीसों घंटे आम लोगों के लिए उप

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में बन रही मस्ज़िद के ट्रस्ट इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन में सरकारी प्रतिनिधि को भी रखने की…

मसाला किंग के नाम से मशहूर एमडीएच के मालिक ‘महाशय’ धर्मपाल गुलाटी का जीवन संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण की मिसाल है। मसाला किंग के नाम से मशहूर इस शख्स ने अपनी संकल्प शक्ति की बदौलत एक छोटी सी दूकान से मसालों का कारोबार शुरू कर एक बड़ा ब्रांड खड़ा कर दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नये साल को नियुक्तियों का साल बनाने की घोषणा कर झारखंड के बेरोजगार युवाओं में उम्मीद की नयी किरण जगा दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से साफ हो गया है कि झारखंड अब कोरोना के संकट काल से बाहर निकलने के लिए तैयार है और राज्य सरकार भी कमर कस चुकी है। झारखंड में एक तरफ जहां सरकारी विभागों में रिक्तियों की भरमार है, वहीं राज्य में बेरोजगारी की दर भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गयी है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में 30 फीसदी के आसपास रिक्तियां हैं, वहीं बेरोजगारी की दर 12 प्रतिशत के करीब पहुं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना काल में राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों में काम कर रही है। केंद्र सरकार से जनवरी से लेकर अब तक कितना मिला है, वह कागजों पर है। हमारे साथ बहुत नाइंसाफी हुई है। इस संक्रमण में हम लोगों ने जो मुसीबतें देखी हैं, उनसे कैसे उबर पायेंगे, इसकी योजना बनायी जा रही है।

राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार केवल ‘सूखा’ धान ही खरीदेगी। उन्होंने एक दिसंबर से राज्य में शुरू की गयी धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में लगे अधिकारियों से कहा है कि वे किसानों को यह बात समझायें। बता दें कि झारखंड सरकार ने इस साल किसानों को धान की प्रति क्विंटल खरीद पर 183 रुपये की दर से बोनस देने का फैसला किया है। डॉ उरांव ने कहा है कि गीला धान खरीदने से खजाने को प्रति क्विंटल 102 रुपये 50 पैसे का नुकसान होगा। यह सरकारी खजाने के साथ बेइमानी करने जैसा होगा।