तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि मैं न एनडीए में जा रहा हूं और न महागठबंधन में रहूंगा। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में इतनी ताकत नहीं है कि वह बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुक्ति दिला सके। इसके चलते हमने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। हम बिहार को नया और बेहतर विकल्प देने जा रहे हैं।
Browsing: बिहार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। कुल 243 सीटों में से जदयू सबसे ज्यादा 104 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को विधिवत रूप से जदयू का दामन थाम लिया। गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलायी। जानकारी के अनुसार काशी के एक पंडित जी ने शनिवार के समय को शुभ नहीं बताया था। पंडित जी के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने का शुभ समय रविवार को साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच का था। इसलिए इसी
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू मुख्यालय पहुंच गये। उनको अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे देख वहां मीडियावालों का हुजूम लग गया। वहां कुछ देर में मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पहुंचने वाले थे। सभी यह कयास लगाने लगे कि गुप्तेश्वर पांडेय जदयू में शामिल होने जा रहे हैं और नीतीश कुमार ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे। हालांकि यह बात कयास ही साबित हुई। क्योंकि मुख्यमंत्री के जदयू दफ्तर पहुंचने
कभी अपने को छोटे भाई तेजस्वी यादव को कृष्ण बतानेवाले तेज प्रताप यादव शुक्रवार को खुद अर्जुन की भूमिका में नजर आये। मौका था कृषि बिल के विरोध में पटना की सड़कों पर प्रदर्शन करने का। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से तेजस्वी के नेतृत्व में निकले जुलूस में सबसे आगे चल रहे ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी खुद बैठे हुए थे। उनके हाथ धी
बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है और इसके साथ ही राजनीतिक अखाड़ों की सेनाएं सजने लगी हैं। रणनीतियां तो पहले से ही बनायी जा रही थीं, लेकिन अब असली संग्राम की तैयारी शुरू हो गयी है। बिहार की राजनीति हमेशा से देश के बाकी हिस्सों से अलग रही है। इसका एक प्रमुख कारण यहां की सामाजिक संरचना और व्यवस्था रही है। जाति के आधार पर राजनीति का इतना स्पष्ट विभाजन देश क्या, दुनिया भर में नहीं मिल सकता है। इसलिए बिहार को राजनीति की य
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों से जुड़े मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बिहार में तीन चरणों…
बुधवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तरप्रदेश और देश के अन्य राज्यों में कोरोना ने कई राजनेताओं को निगल लिया है। इसके बाद भी बिहार में राजनीतिक दल कोरोना से बचाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। नेता अपनी जान खतरे में डालने के सा
पटना। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि चुनावी माहौल में उन्हें विवादित बना दिया गया था। करियर में दाग न लगे, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। पांडेय ने कहा कि अभी फैसला नहीं हुआ है, एक-दो दिन में फैसला करेंगे। पांडेय बुधवार को पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
एक दूसरे से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक दूसरे की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। जुबानी तो छोड़िए भाजपा की तरफ से अब पोस्टर भी लगाया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी नीतीश की खूब तारीफ कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से अब तक पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर तीन पोस्टर लगाये गये हैं, जिसमें मोदी और नीतीश साथ दिख रहे हैं। दो तस्वीरों में पीएम मोदी ने नीतीश की तारीफ की है, तो वहीं तीसरी तस्वीर में यह कैप्शन लिखा है-नो कन्फ्यूजन ग्रेट कॉम्बिनेशन। मतलब यह दोनों नेताओं को बीच कोई भ्रम जैसी स्थिति नहीं है और दोनों के बीच गहरा तालमेल है।
बिहार में कोसी और मिथिलांचल के लोगों का सपना 86 साल के बाद पूरा होने जा रहा है. कोसी नदी…