रांची। रांची के मेसरा स्थित बीआईटी चौक के पास बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वास्तु विहार निवासी प्रियांशु सिंह ने केदल निवासी राम किशोर प्रसाद और उनके सहयोगियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, सोने की चेन छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं, राम किशोर प्रसाद ने प्रियांशु सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

राम किशोर प्रसाद के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके होंठ पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें छह टांके लगाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

बीआईटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version