पहाड़िया समुदाय से प्रत्याशी नहीं देने पर नाराजगी
रांची। बीजेपी नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदिम जनजाति, सिमोन मालतो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गये पत्र में मालतो ने कहा है कि पहाड़िया समुदाय से किसी भी विधानसभा से प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। जिसके कारण पूरे पहाड़िया समाज में काफी रोष है। जबकि हमारा समुदाय परंपरागत रूप से कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी का वोटर बनकर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा था। परंतु पार्टी ने पहाड़िया समाज को गंभीरता से नहीं लिया जिसके कारण पूरा समाज अपमानित महसूस कर रहा है। मालतो ने आगे कहा है कि लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य करने के बावजूद भी भारी मन से अपने प्राथमिक सदस्य एवं सकिय सदस्य से त्यागपत्र दे रहा हूं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



