Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर कैंसर सेंटर, 6 जगहों पर बनेंगे रेडिएशन सेंटर
    Jharkhand Top News

    झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर कैंसर सेंटर, 6 जगहों पर बनेंगे रेडिएशन सेंटर

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड सरकार राज्य में कैंसर मरीजों को सुलभ और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की तैयारी कर रही है। इसके तहत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही राज्य में छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव है।

    इन सुविधाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की लंबी यात्रा करने से राहत देना और जिला स्तर पर ही जरूरी कैंसर उपचार उपलब्ध कराना है।

    स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कई अहम फैसले

    स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी, सदर अस्पताल, RIMS, SNMMCH, मेदांता और अन्य अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    बैठक में रांची समेत सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PPP मोड पर कैंसर डे-केयर और रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।

    जिला स्तर पर कीमोथेरेपी की सुविधा पर जोर

    बैठक में जिला अस्पतालों में कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अस्पतालों में उपलब्ध मशीनों, संसाधनों, मानवबल और अनुमानित खर्च का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

    सरकार का जोर इस बात पर है कि मरीजों को सामान्य कैंसर उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख न करना पड़े और जिला स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

    छह जगहों पर रेडिएशन सेंटर बनाने की योजना

    रेडिएशन उपचार के लिए आधुनिक लीनैक (LINAC) मशीन की आवश्यकता पर भी बैठक में चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेडिएशन सेवा के संचालन के लिए मशीन के साथ रेडिएशन विशेषज्ञ, टेक्नीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट जैसे प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

    राज्य में रेडियो फिजिसिस्ट की कमी को इस योजना की प्रमुख चुनौतियों में से एक माना गया। मशीन के रखरखाव और खराबी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

    प्रस्ताव के अनुसार छह मेडिकल कॉलेजों को दो समूहों में रखने पर विचार किया गया है। पहले समूह में जमशेदपुर, धनबाद और दुमका, जबकि दूसरे समूह में रांची, हजारीबाग और पलामू को शामिल करने का प्रस्ताव है।

    डे-केयर और रेडिएशन सेंटर की अलग व्यवस्था

    बैठक में डे-केयर कैंसर सेंटर और रेडिएशन सेंटर को अलग-अलग व्यवस्था के तहत संचालित करने पर भी विचार किया गया। डे-केयर सेंटर में प्रशिक्षित मेडिकल ऑफिसर के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है, जबकि रेडिएशन सेंटर के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होगी।

    इस दौरान बिहार में संचालित डे-केयर मॉडल का भी संदर्भ लिया गया, जहां मेडिकल ऑफिसरों को प्रशिक्षण देकर डे-केयर कैंसर सेवाएं संचालित कराई जाती हैं।

    आयुष्मान और अबुआ योजना के कार्डधारियों को मिलेगा लाभ

    बैठक में तय किया गया कि आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को संबंधित योजना के निर्धारित पैकेज और दर के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

    वहीं, अन्य मरीजों के उपचार के लिए सीजीएचएस की निर्धारित दरों को आधार बनाने पर सहमति बनी है।

    रिम्स में बन सकता है कंट्रोल एंड कमांड सेंटर

    डे-केयर कैंसर सेंटरों की केंद्रीकृत निगरानी के लिए रिम्स में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इससे विभिन्न केंद्रों की सेवाओं और संचालन की निगरानी एक जगह से करने में मदद मिल सकती है।

    इसके अलावा रांची, जमशेदपुर और धनबाद में PET स्कैन सुविधा के विस्तार और इसे PPP मॉडल पर संचालित करने की संभावनाओं की भी समीक्षा की गई।

    योजना की निगरानी के लिए बनेगी समिति

    पूरी योजना की निगरानी के लिए विभागीय स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी। अपर सचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रस्ताव तैयार करने, संसाधनों के आकलन, टेंडर प्रक्रिया और संचालन व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।

    विभाग की ओर से भारत सरकार के BGF कार्यक्रम के तहत भी प्रस्ताव भेजकर आवश्यक मंजूरी लेने की तैयारी की जा रही है।

    Cancer Treatment Day Care Cancer Centre health department jharkhand Jharkhand Cancer Care LINAC PET Scan PPP Model Radiation Centre RIMS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, सिंधु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार
    Next Article सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच सिर्फ व्यापार नहीं, खून का रिश्ता भी! प्राचीन DNA से सामने आई अहम कड़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, सिंधु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार

      September 12, 2026

      ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से, भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि

      September 12, 2026

      धनबाद के भौंरा में सड़क काटे जाने से 10 हजार ग्रामीणों का रास्ता प्रभावित, हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

      September 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ब्रिक्स समिट 2026: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
      • सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच सिर्फ व्यापार नहीं, खून का रिश्ता भी! प्राचीन DNA से सामने आई अहम कड़ी
      • झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर कैंसर सेंटर, 6 जगहों पर बनेंगे रेडिएशन सेंटर
      • BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, सिंधु बॉर्डर ग्रैफिटी मामले में 3 गिरफ्तार
      • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से, भारत मंडपम में जुटेंगे दुनिया के 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version