Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक पर्यटक लापता
    दुनिया

    नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक पर्यटक लापता

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे रसुवा क्षेत्र में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के बाद कई इलाकों में बाढ़ आ गई। हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

    बाढ़ से कई इलाकों में भारी तबाही

    बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे रसुवा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने कई गांवों, सड़कों और पुलों को अपनी चपेट में ले लिया। कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तिब्बत की ओर किसी ग्लेशियर झील के फटने या जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी को बाढ़ की संभावित वजह माना जा रहा है।

    इन जिलों में हुई मौतें

    • रसुवा: 1 व्यक्ति की मौत
    • नुवाकोट: 5 महिलाओं और 6 पुरुषों समेत 11 लोगों की मौत
    • धादिङ: 5 महिलाओं और 2 पुरुषों समेत 7 लोगों की मौत
    • चितवन: 1 महिला की मौत
    • राहत एवं बचाव दलों ने अब तक 65 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

    105 भारतीय पर्यटक भी लापता

    नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, कुल 384 लोग लापता हैं। इनमें:

    • 291 विदेशी नागरिक
    • 93 नेपाली नागरिक
    • 105 भारतीय पर्यटक

    शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटक भी शामिल हैं।

    कई ट्रैवल एजेंसियों के पर्यटकों का पता नहीं

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेकर्स सोसाइटी के जरिए यात्रा कर रहे 92 लोग लापता हैं। वहीं सम्राट टूर एंड ट्रैवल्स के 71, लीफ होलिडे के 55 और हिमालयन ग्लेशियर के 52 पर्यटकों के भी लापता होने की जानकारी है।

    नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक कुछ लापता पर्यटकों की राष्ट्रीयता की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    सेना और सुरक्षा एजेंसियां राहत अभियान में जुटीं

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाली सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां ट्रेकिंग गाइडों के साथ मिलकर लापता पर्यटकों की तलाश कर रही हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक लापता लोगों के आंकड़ों का सत्यापन भी किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेलो इंडिया डायलॉग में कल युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, पांच मुद्दों पर होगी चर्चा
    Next Article न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध

      August 26, 2026

      नेपाल में पदमुक्त किए गए 1,594 से अधिक सरकारी पदों में से अब तक 200 पदों पर हुई नियुक्ति

      August 25, 2026

      विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मिलेगा मतदान का अधिकार? सरकार ने शुरू की तैयारी

      August 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जमीन से साइबर स्पेस तक चार-स्तरीय सुरक्षा घेरा
      • जयराम महतो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन सख्त, 5 दिन का अल्टीमेटम
      • न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, RSS शताब्दी समारोह को लेकर ममदानी ने जताया विरोध
      • नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक पर्यटक लापता
      • खेलो इंडिया डायलॉग में कल युवाओं से संवाद करेंगे PM मोदी, पांच मुद्दों पर होगी चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version