Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»248 करोड़ की लागत से धनबाद में बनेगा फ्लाई ओवर: रघुवर दास
    Breaking News

    248 करोड़ की लागत से धनबाद में बनेगा फ्लाई ओवर: रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। सीएम रघुवर दास ने कहा कि धनबाद में 248 करोड़ की लागत से जल्द फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। मंत्रिपरिषद की बैठक में जल्द इस योजना को मंजूरी दी जायेगी। केंद्र सरकार ने जो वादा धनबाद की जनता से किया था, उसे पूरा कर दिया गया। मुख्यमंत्री मंगलवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति द्वारा आयोजित सर्वधर्म विवाह समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार वर्तमान सरकार में डिस्ट्रिक माइनिंग फंड की 30 प्रतिशत राशि जन कल्याण के कार्य में खर्च की जा रही है। एक हजार करोड़ की लागत से पेयजलापूर्ति योजना पर कार्य हो रहा है।

    पीपीपी मोड पर अस्पताल का प्रस्ताव दें, जमीन एक माह में : मुख्यमंत्री से जब धनबाद के लोगों ने एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीपी मोड पर अस्पताल का प्रस्ताव दें, सरकार एक माह में जमीन देगी। अस्पताल में गरीबों को मिलनेवाली प्राथमिकताओं का वर्णन होना चाहिए।

    70 साल तक शासन करनेवालों का हाथ अमीरों के साथ रहा : मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए है, जबकि 70 साल तक शासन करने वालों का हाथ अमीरों के साथ रहा, लेकिन वर्तमान सरकार समुदाय को इंगित कर उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार में जिन लोगों को विकास और बदलाव नहीं दिख रहा है, वह सभी सड़कों को देखें। उन्होंने सवाल किया है कि 2014 से पहले सड़कें कैसी थीं? साथ ही कहा कि 2019 में सड़कें चौड़ी और मजबूत दिख रही हैं। यह विकास और बदलाव है।

    गरीब भी हवाई सफर करेंगे
    एक महिला ने धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण का सवाल किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में एयरपोर्ट निर्माण कार्य हो रहा है। वैसे धनबाद में भी इसकी शुरुआत जल्द करने का प्रयास सरकार का होगा। प्रधानमंत्री का मानना है कि हवाई चप्पल वाला गरीब भी हवाई सफर करे, इस दिशा में कार्य हो रहा है। जल्द धालभूमगढ़ में बोइंग विमान लैंड कराने के लिए निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।

    प्रति जोड़ा संस्था को मिलेंगे दो हजार
    सीएम ने समिति के कार्यों की सराहना की। कहा कि समिति पांच वर्ष से गरीब तबके के लोगों को जिस प्रकार सहयोग कर रही है, इसको जन आंदोलन बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य को करनेवाले लोगों को प्रति जोड़ा दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। साथ ही किसी गरीब का दाह संस्कार करने वालों को भी दो हजार की राशि दी जायेगी।

    मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 24 से
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जितने भी विवाहित जोड़े हैं, वे उपायुक्त धनबाद को आवेदन देकर सरकार की ओर से मिलने वाले 30 हजार रुपये प्राप्त कर लें। बताया कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का शुभारंभ किया जायेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और बच्चियों को शिक्षा से आच्छादित करना है। मौके पर सांसद पीएन सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा, आयोजन समिति के प्रदीप सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में गरीब सवर्णों के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू :सीएम
    Next Article गढ़वा: पुलिस और महिला में मारपीट
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version