Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विकास का खोखला दावा कर रही सरकार: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    विकास का खोखला दावा कर रही सरकार: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 12, 2019Updated:January 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल है। सरकार सिर्फ जनता के विकास का खोखला दावा कर रही है। नौकरी के नाम पर युवाओं को बरगलाया जा रहा है। सोरेन ने उक्त बातें शनिवार को लातेहार के उदयपुरा में झामुमो की संघर्ष यात्रा के दौरान कहीं।

    मंडल डैम को लेकर सरकार पर साधा निशाना
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शौचालय बना रही है, लेकिन पानी नहीं दे रही। सरकार ने डोभा का निर्माण कराया, जिससे किसी का भला नहीं हुआ, बल्कि सरकारी लोग मालामाल हुए। दूसरी तरफ डोभा के कारण गांव के बच्चे और पशुधन को काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने मंडल डैम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि अभी हाल में ही देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पलामू के चियांकी से मंडल डैम परियोजना की आधारशिला रखी है, जिससे सिर्फ बिहार राज्य को ज्यादा फायदा है। मंडल डैम का निर्माण सिर्फ बिहार राज्य में सिंचाई के लिए कराया जा रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता का भला भाजपा सरकार से नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का संचाालन दिल्ली से हो रहा है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।

    झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, रैली निकाली
    इससे पूर्व लातेहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल और माला से लाद दिया। वहीं, जिला मुख्यालय से बाइक रैली भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली। यहां से कार्यकर्ता संग हेमंत सोरेन मोटरसाइकिल पर सवार होकर माको मोड़ पहंचे। यहां आयोजित मिलन समारोह में आलोक कुमार ने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की। हेमंत सोरेन ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव के बाद तय होगा प्रधानमंत्री: सीताराम येचुरी
    Next Article मन बिलकुल पेंडुलम के जैसा, मन का विसर्जन ही शांति है: पंडित विजयशंकर
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version