रांची। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के बाद धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनेगा। जो एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ही यह भी तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री हो सकते हैं। येचुरी शनिवार को माकपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की संसदीय संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार सीबीआइ, सीवीसी और चुनाव आयोग को भी खत्म करने का प्रयास कर रही है। देश को नेता की नहीं नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वामपंथी दल संसद में अपने को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वामपंथी दलों का प्रयास होगा कि भाजपा विरोधी वोटों का कम से कम बंटवारा हो। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने लालू से मिलने के बाद कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के बाद धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनेगा। यह गठबंधन एक वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष सरकार देगा। येचुरी शनिवार को माकपा कार्यालय में प्रेस से भी बात कर रहे थे। कहा कि देश में यूपीए गठबंधन भी आम चुनाव के बाद ही बना था। इसके बाद मनमोहन सिंह ने 10 वर्ष तक सरकार चलायी। उन्होंने कहा कि वामपंथी दल संसद में अपने को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही वामपंथी दलों का प्रयास होगा कि भाजपा विरोधी वोटो का कम से कम वंटवारा हो।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। बिना किसी पार्टी से विचार विर्मश किये सवणों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। पांच प्रदेशों में हार के बाद भाजपा ने एक नया चुनावी जुमला जनता के बीच फेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सीएमआइ की रिपोर्ट के अनुसार नोट बंदी से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी महागठबंधन में पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन चुनाव के बाद महागठबंधन में शामिल सभी पाटियां मिलकर निर्णय लेंगी। सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पिछले चार साल से जुमलेबाजी कर रही है। वह कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने कहा कि वह एक झूठ सौ बार बोल कर लोगो में भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है।