Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सिडनी वनडे: रोहित का शतक बेकार, भारत नहीं टाल पाया हार
    Breaking News

    सिडनी वनडे: रोहित का शतक बेकार, भारत नहीं टाल पाया हार

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 12, 2019No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गये तीन मैचों की वनडे शृंखला के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने 34 रन से जीत दर्ज की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उसकी 1000वीं जीत है। आस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 1852 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें 593 मैच में उसे हार मिली। आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 289 रन का लक्ष्य दिया था, टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट पर 254 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 133 रन बनाये, लेकिन उनके शतक के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने करियर का 22वां शतक लगाया। इस मामले में उन्होंने सौरव गांगुली के 22 शतकों की बराबरी कर ली है। भारतीयों में उनसे आगे विराट कोहली (38) और सचिन तेंडुलकर (49) हैं।
    टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 288 रन बनाए थे। उसके लिए पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59 रन) और शॉन मार्श (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत की ओर से कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
    भारत के शुरूआती 4 ओवर में 3 विकेट गिरे

    289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरूआती चार ओवर में तीन विकेट खो दिए। शिखर धवन पहले और कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। वहीं, धोनी ने 22 मैच बाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में लगाया था।

    धोनी के 10 हजार रन पूरे
    धोनी ने इस मैच में अपना एक रन बनाते ही 10 हजार एकदिवसीय रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ऐसा किया है। भारत के लिए उनके 10,050 रन हो गए।
    ऐसे गिरे भारत के विकेट

    पहला विकेट: शिखर धवन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। धवन सिर्फ एक गेंद ही खेल सके। बेहरेनडॉर्फ का यह डेब्यू मैच था।

    दूसरा विकेट: धवन के बाद कोहली भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वे आउट हो गए। कोहली ने जे. रिचर्डसन की गेंद को आॅन साइड में मारा, लेकिन गेंद सीधे स्टोइनिस के हाथों में चली गई। वे 8 गेंद में 3 रन ही बना सके।

    तीसरा विकेट: चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर रिचर्डसन ने भारत को तीसरा झटका दिया। उन्होंने अंबाती रायुडू को शून्य के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। रायुडू सिर्फ दो गेंद ही खेल सके।

    चौथा विकेट: भारत को चौथा झटका 33वें ओवर में लगा। बेहरेनडॉर्फ ने धोनी को 51 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। धोनी ने 96 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। धोनी 93 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा धीमा अर्धशतक है। इससे पहले 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 में अर्धशतक पूरा किया था।

    पांचवां विकेट: धोनी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक ज्यादा देर नहीं टिक सके। उन्हें 40वें ओवर में रिचर्डसन ने आउट कर दिया। कार्तिक ने 21 गेंद में 12 रन बनाए।

    छठा विकेट: 45वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। रिचर्डसन की गेंद पर जडेजा ने प्वाइंट बाउंड्री पर शॉन मार्श को कैच थमा दिया। उन्होंने 13 गेंद में 8 रन बनाए।

    सातवां विकेट: 46वें ओवर में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा। 133 रन बनाकर रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। स्टोइनिस की गेंद पर मैक्सवेल ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए।

    आठवां विकेट: 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव आउट हो गए। उन्हें पीटर सिडल ने ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराया। कुलदीप ने 6 गेंद में 3 रन बनाए।

    नौवां विकेट: 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत का नौवां विकेट गिरा। मोहम्मद शमी स्टोइनिस की गेंद पर मैक्सवेल को कैच थमा बैठे।

    भारत: स्कोरकार्ड

    बल्लेबाज                                                     रन           गेंद          4एस                 6एस
    रोहित शर्मा कै. मैक्सवेल बो. स्टोइनिस            133          129         10                    6
    शिखर धवन एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ            0              1             0                     0
    विराट कोहली कै. स्टोइनिस बो. रिचर्डसन         3               8             0                     0
    अंबाती रायुडू एलबीडब्ल्यू बो. रिचर्डसन            0               2             0                     0
    महेंद्र सिंह धोनी एलबीडब्ल्यू बो. बेहरेनडॉर्फ       51            96           3                      1
    दिनेश कार्तिक बो. रिचर्डसन                           12            21            0                      0
    रविंद्र जडेजा कै. मार्श बो. रिचर्डसन                  8              13            0                      0
    भुवनेश्वर कुमार नॉट आउट                           29              23           4                      0
    कुलदीप यादव कै. ख्वाजा बो.सिडल                3                6              0                     0
    मोहम्मद शमी कै. मैक्सवेल बो. सिडल           1                 2             0                      0

    रन: 254/9, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 14.

    विकेट पतन: 1/1, 4/2, 4/3, 141/4, 176/5, 213/6, 221/7, 247/8, 254/9.
    गेंदबाजी: जेसन बेहरेनडॉर्फ: 10-2-39-2, जे. रिचर्डसन: 10-2-26-4, पीटर सिडल: 8-0-48-1, नाथन लियोन: 10-1-50-0, मार्क्स स्टोइनिस: 10-0-66-2, ग्लेन मैक्सवेल: 2-0-18-0.

    आस्ट्रेलिया: स्कोरकार्ड
    बल्लेबाज रन गेंद 4२ 6२
    एलेक्स केरी कै. रोहित बो. कुलदीप 24 31 5 0
    एरॉन फिंच बो. भुवनेश्वर 6 11 0 0
    उस्मान ख्वाजा एलबीडब्ल्यू जडेजा 59 81 6 0
    शॉन मार्श कै. शमी बो. कुलदीप 54 70 4 0
    पीटर हैंड्सकॉम्ब कै. धवन बो. भुवनेश्वर 73 61 6 2
    मार्क्स स्टोइनिस नॉट आउट 47 43 2 2
    ग्लेन मैक्सवेल नॉट आउट 11 5 1 0

    रन: 288/5, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 14.

    विकेट पतन: 8/1, 41/2, 133/2, 186/4, 254/5.
    गेंदबाजी: भुवनेश्वर कुमार: 10-0-66-2, खलील अहमद: 8-0-55-0, मोहम्मद शमी: 10-0-46-0, कुलदीप यादव: 10-0-54-2, रविंद्र जडेजा: 10-0-48-1, अंबाती रायुडू: 2-0-13-0.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ-K: राजौरी जिले में IED धमाका, मेजर और एक जवान शहीद
    Next Article चुनाव के बाद तय होगा प्रधानमंत्री: सीताराम येचुरी
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version