Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमने जनता से किये वादे को पूरा किया : सीएम
    Breaking News

    हमने जनता से किये वादे को पूरा किया : सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। चर्चा पर सरकार का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमने राज्य की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया। कहा कि हमने आसमान से तारे तोड़कर लाने का वादा नहीं किया था। हमारा वादा था राज्य की जनता को बिजली, पानी, रोजगार देना और स्वावलंबी बनाना। इस कार्य को पिछले चार वर्षों में हमने पूरा किया।

    इस बात को हमारे कट्टर से कट्टर विरोधी भी स्वीकार करते हैं कि झारखंड में चार वर्षों में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ही नहीं, विश्व का पहला राज्य झारखंड है, जहां एक साथ 1.06 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। इसमें भी विपक्ष यह कह रहा है कि पांच-छह हजार का रोजगार देकर युवाओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि 25 हजार 172 युवाओं को आठ हजार की नौकरी दी गयी है। इनमें से अधिकांश वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में गये हैं। इन युवाओं के दोनों समय का भोजन और रहने की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी युवा को 11 लाख का पैकेज टाटा कंपनी ने दिया है। उन्होंने कहा कि कुल एक लाख छह हजार चार सौ 29 नियुक्ति हुई। इसमें 26 हजार से ज्यादा नौजवानों को राज्य में रोजगार दिया गया और 80 हजार नौजवानों को राज्य से बाहर रोजगार मिला है।
    सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का लाभ 14.5 लाख युवाओं को दिलाया गया। ऐसे युवा, जो इनोवेशन की क्षमता रखते हैं, उनको रोजगार देनेवाला बनाया गया। चार वर्षों में 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचायी गयी। आदिम जनजाति के युवाओं को दो प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गयी। इतना ही नहीं, डाकिया योजना के माध्यम से जंगल और पहाड़ पर रहनेवाले आदिम जनजाति परिवार को मुफ्त अनाज पहुंचाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबको न्याय के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। महिला शक्ति को स्वरोजगार देकर आगे बढ़ाने का काम सरकार कर रही है। पहली बार राज्य में एससी-एसटी आयोग का गठन किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम मिल ्रकर चलेंगे, मिल कर सोचेंगे और झारखंड को विकसित राज्य बनायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक बधाई के पात्र, ढाई साल बाद शांतिपूर्ण ढंग से चला सदन
    Next Article गिरिडीह: घरेलू विवाद में महिला ने बेटी संग कुएं में कूद दी जान
    azad sipahi

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version