मुकेश काबरा
रांची। प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में ओमप्रकाश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। परिणाम की घोषणा करते हुए विनोद जैन ने बताया कि ओमप्रकाश अग्रवाल को 919 मत मिले। साथ ही दूसरे प्रत्याशी बसंत कुमार मित्तल को 601 मत मिले और शेष 13 मत अवैध पड़े। चुनाव पदाधिकारी मनोज बजाज ने ओमप्रकाश अग्रवाल को प्रमाण पत्र सौंपा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा के अधूरे सपने को पूर्ण करूंगा। साथ ही सुझाव और मार्गदर्शन पर अमल करते हुए युवा और महिला शक्ति को बढ़ावा देने का काम करूंगा। संगठन को मजबूती प्रदान में कोई कसर नहीं रखूंगा।
निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष समाज और संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त मंत्री कौशल राजगढ़िया ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भाग चंद पोद्दार, राज कुमार केडिया, गोवर्धन गाड़ोदिया, रवि शर्मा, अमित शर्मा, विनय अग्रवाल, सांवर मल शर्मा, उमेश साह, महेंद्र भगानिया, विष्णु सेन, अभिषेक अग्रवाल, अभय बजाज, सौरव बजाज, रतन मोर, अशोक नारसरिया, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, मुकेश जाजोदिया, सुनील पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
दो घंटे काउंटिंग के बाद आया रिजल्ट : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2019-21 के लिए प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हो गया। 13 जनवरी को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में सुबह 11 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। यह एक बजे तक चली।
संस्था को मजबूत करूंगा : अग्रवाल
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय अपने आजीवन सदस्यों को देना चाहता हूं। मैं एक ऐसा सिस्टम बनाऊंगा, जिससे मैं अपनी संस्था में अधिक लोगों को जोड़ संकू। मैं इसे और मजबूत बनाने के लिए कार्य करूंगा। अध्यक्ष पद की जीत पर बधाई देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल काबरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन गाड़ोदिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भागचंद पोद्दार, राज कुमार केडिया, प्रमंडलीय, उपाध्यक्ष अरुण बुधिया, रांची जिला सम्मेलन अध्यक्ष रवि शर्मा, चंडी प्रसाद डालमिया, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष उमेश शाह, महामंत्री अशोक मोदी, बजरंग अग्रवाल, सत्यनारायण, अग्रवाल, नरेश मोदी, संतोष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल,सांवर लाल शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, धनबाद जिला महामंत्री, सुरेंद्र अग्रवाल, कतरास के नगर अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी, जीन माता प्रचार समिति रांची के जगदीश सेन, बजरंग सोमानी, मनोज अग्रवाल, प्रदीप शर्मा,नारायण विजयवर्गीय, विजयवर्गीय समाज रांची से नारायण विजयवर्गीय और मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया शामिल हैं।
विनोद जैन ने जताया आभार
विनोद कुमार जैन ने बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने संथाल प्रमंडल में मुख्यत: अभय सर्राफ, रांची प्रमंडल में ललित पोद्दार, कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल, धनबाद प्रमंडल में सुरेंद्र अग्रवाल, पलामू प्रमंडल में विनोद महलका और हजारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़ को चुनाव संपन्न कराने में बेहतरीन योगदान को लेकर आभार जताया। बताते चलें कि विनोद जैन को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया था।