Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगी हमारी सरकार : सीएम
    Top Story

    केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगी हमारी सरकार : सीएम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह पहली बार दिल्ली आये हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलने के लिए उन्होंने समय मांगा है, लेकिन अभी वह व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से अगर समय दिया गया, तो वह उनसे मिलेंगे।

    केंद्र से समय पर फंड मिलने की उम्मीद
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार को फंड सही समय पर और उचित मिलता रहे, ऐसी हम आशा रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कैबिनेट की पहली ही बैठक में बड़ा फैसला हुआ था। पत्थलगड़ी से जुड़े केस खत्म करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण कुछ दिक्कत हो रही है।

    आम जनता की दिक्कत दूर करेंगे
    हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पिछले पांच साल के शासनकाल के दौरान जनता को जिन मुद्दों के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, उनको उनकी सरकार दूर करेगी। जनता के हितों का ख्याल रखेगी। हमारी सरकार जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। हमारा उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाना है।
    जबरदस्ती नहीं लेंगे किसी की जमीन
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि किसी भी गरीब की जमीन जबरदस्ती नहीं ली जायेगी। जमीन वालों का भी सरकार ख्याल रखेगी और उद्योग घरानों का भी हम ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि छह जनवरी से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है और जल्द ही मंत्रिमंडल का पूरी तरह से गठन भी हो जायेगी।
    एनपीआर, सीएए और एनआरसी पर भी बोले
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीआर, नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देश में जंग छिड़ी हुई है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और कई लोगों की मौत भी हो गयी है। केंद्र सरकार के किसी कदम से लोगों की जान जाये, यह दुखद है। उन्होंने कहा कि सीएए का पहले हम अध्ययन करेंगे, फिर झारखंड में लागू करने पर फैसला लेंगे। अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते।

    Our government will work shoulder to shoulder with the Center: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी खर्च में कटौती कर खजाने को संभालेंगे हेमंत
    Next Article हेमंत तोड़ेंगे गार्ड आफ आनर की रूढ़िवादी परंपरा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version