Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर
    Jharkhand Top News

    15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय चौरसिया
    चतरा। झारखंड-बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी को बड़ा झटका लगा है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर चतरा पुलिस की नक्सलियों के विरुद्ध सख्ती का एक सप्ताह के भीतर बड़ा असर हुआ है। पंद्रह लाख का इनामी नक्सली मुनेश्वर उर्फ मुकेश गंझू ने हथियार के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इसके बाद जिले के मयूरहंड थाना में एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद और एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम इनामी मुकेश गंझू से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी कहने से कतरा रहा है। बहुत जल्द विधिवत रूप से इसकी पुष्टि की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि दुर्दांत नक्सली का आत्मसमर्पण आधिकारिक रूप से कराने की कवायद तेज कर दी गयी है। सरेंडर करने वाला 15 लाख का इनामी नक्सली मुकेश टीएसपीसी का सेकेंड सुप्रीमो था। एसपी ने चार दिन पूर्व ही सुप्रीमो ब्रजेश गंझू समेत संगठन के चार शीर्ष नक्सलियों की तस्वीर जारी कर इनाम राशि की घोषणा करते हुए आमलोगों से पकड़वाने की अपील की थी। दर्जनों नक्सल मामलों में वांछित नक्सली मुकेश का झारखंड, बिहार, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के अलावा टेरर फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआइए को भी तलाश थी। मुकेश के समर्पण से पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली है।

    15 lakh Naxalite Mukesh Ganjhu surrenders
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेब सीरीज ‘आश्रम’ देखकर पत्नी की हत्या की योजना बनायी थी बेलाल ने
    Next Article सूफिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी बेलाल गिरफ्तार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version