झारखंड के लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं, 22 जनवरी से ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी, जो अगले दिन भी जारी रहेगा।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध के बाद दोपहर में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यवासियों को ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, सुबह में कोहरा या धुंध भी खूब रहेगा। राज्य के कई जिलों में कुहासा और तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गयी है। राजधानी रांची में ठंड बढ़ गयी है।

उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक राज्य में सुबह में कोहरा या धुंध रहने के कारण ठंड रहेगी। इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 22 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, 23 जनवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके अगले दिन 24 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version