Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत सरकार ने गरिमा खत्म कर दी, विदाई तय: सुदेश कुमार महतो
    Jharkhand Top News

    हेमंत सरकार ने गरिमा खत्म कर दी, विदाई तय: सुदेश कुमार महतो

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पतरातू में आजसू केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को किया लामबंद
    पतरातू। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने अपनी गरिमा खत्म कर दी है। इस साल सरकार की विदाई तय है। राज्य अपना परिचय खो रहा है। इस बिगड़े हालात से राज्य को उबारने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पार्टी पर है।
    पतरातू लेक रिसोर्ट में आयोजित पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में आजसू प्रमुख ने ये बातें कहीं। पार्टी के महाधिवेशन के बाद गठित नयी केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह में सुदेश कुमार महतो ने सरकार के कार्यकलाप पर जम कर हमला बोला। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को उनकी जवाबदेही से आगाह कराते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने की बड़ी जिम्मेदारी आजसू पर है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय समिति, केंद्रीय कार्यकारिणी समेत सभी इकाई के छह सौ पदाधिकारी शामिल हुए।
    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गैर जवाबदेह और सिस्टम जीरो है। चारों तरफ अराजकता है। लोग यही मान रहे हैं कि राज्य नेतृत्वविहीन है। राज्य में सारा पद गैर जिम्मेदाराना हो गया है। दूसरे कई राज्य विकास और जनता के प्रति जवाबदेही में आगे बढ़ रहे और झारखंड अपना परिचय खो रहा है।
    अबुआ आवास योजना छलावा
    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अबुआ आवास योजना महज छलावा है। पूरे राज्य में लाखों लोगों ने आवेदन दिया है। लेकिन हर पंचायत में 40 लोगों को ही आवास मिलना है। शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक आधार पर मूल्याकंन कर पिछड़ों को आरक्षण देने में सरकार विफल रही है।
    चुनावी साल है, एक दिन भी खाली नहीं रहें कार्यकर्ता
    आजसू प्रमुख ने पदाधिकारियों से कहा कि यह चुनावी साल है। एक दिन भी खाली नहीं बैठना है। जनता बड़ी उम्मीदों से आजसू की तरफ देख रही है। हमने अपना एजेंडा महाधिवेशन में तय कर दिया है। पदाधिकारियों को उन एजेंडों को साकार करना है। दो महीने के अंदर एक लाख पदेन पदाधिकारी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे। हर ब्लॉक में 25 सदस्यीय क्विक एक्शन फोर्स का गठन किया जायेगा, जो हेल्पडेस्क के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।
    इन्होंने भी किया संबोधित
    शपथ ग्रहण समारोह को पार्टी के गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो, सुनिता चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव रोशनलाल चौधरी ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पार्टी को मजबूत करना लक्ष्य : डॉ अशोक चौधरी
    Next Article भाजपा की आरएस पुरा-मीरा साहिब मंडल इकाई की तरफ से कार्यकारिणी बैठक का किया गया आयोजन
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      बेड़ो थाना में घुसकर बवाल, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की

      June 1, 2025

      घर की छत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version