रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा है कि रांची के नामकुम प्रखंड स्थित हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हें कच्छप पर गुरुवार को हुई गोलीबारी ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। जनप्रतिनिधियों के ऊपर बढ़ते जानलेवा हमले प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही धुर्वा में पूर्व वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बावजूद सरकार और पुलिस विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। सीएम से कहा कि दुर्दांत अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करिये, तभी प्रदेश की जनता सुख चैन से रह सकती है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version