रांची। पूर्व मंत्री और भाजपा के रांची विधायक सीपी सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में रांची पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने रांची के हिंदपीढ़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 123/2024 में सीपी सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर केस को अग्रिम सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया जा सकता है।

दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान रांची विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। सीपी सिंह के खिलाफ सहायक निवार्ची पदाधिकारी ने एफआइआर दर्ज करवायी थी। जिसमें कहा गया है कि हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न कमल छाप का झंडा बंधा हुआ मिला था।

 

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version